फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Ten died again due to corona infection in the district

कोरोना संक्रमण से जिले में फिर हुई दस की मौत

Mon, 10 May 2021 10:49 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 10 May 2021 10:49 PM IST
विज्ञापन
Ten died again due to corona infection in the district
जहानागंज/अतरौलिया। कोरोना से मरने वालों की संख्या में एक बार फिर इजाफा होने लगा है। बीते चौबीस घंटे में जिले में कुल 10 लोगों की कोरोना संक्रमण से मौत हुई। जिसमें आठ आजमगढ़, एक बलिया व एक अंबेडकरनगर के निवासी शामिल है। रविवार को जिले में कोरोना संक्रमण से कुल नौ लोगों की मौत हुई थी।
विज्ञापन

राजकीय मेडिकल कालेज में आठ तो दो मौत 100 शैय्या अस्पताल अतरौलिया में हुई है। मेडिकल कालेज के नोडल डॉ. दीपक पांडेय के अनुसार मुबारकपुर के 55 वर्षीय अधेड़ को रविवार की सुबह 11 बजे भ्नातीऌ्व किया गया। ढाई बजे उसने दम तोड़ दिया। जहानागंज के 74 वर्षीय वृद्ध को छह मई को दोपहर दो बजे भर्ती किया गया। रविवार की रात ढाई बजे उनके प्राण पखेरू उड़ गए। शहर कोतवाली के 70 वर्षीय वृद्ध रविवार की रात भर्ती हुए और सोमवार की सुबह आठ बजे उनकी मौत हो गई। बरदह की 42 वर्षीया महिला सोमवार की सुबह भर्ती हुई और आधे घंटे बाद ही दम तोड़ दिया। बरदह के ही 59 वर्षीय अधेड़ 26 अप्रैल को भर्ती हुए थे सोमवार की सुबह 11 बजे उनकी मौत हो गई। मेंहनगर के 70 वर्षीय वृद्ध तीन मई को भर्ती हुए और सोमवार की सुबह साढ़े दस बजे उनकी मौत हो गई। वहीं बलिया जिले के रसड़ा निवासी 71 वर्षीय वृद्ध सात मई की शाम साढ़े चार बजे भर्ती कराए गए और सोमवार की भोर में तीन बजे उनका दम टूट गया। अंबेडकरनगर के राजेसुल्तानपुर निवासी 40 वर्षीय व्यक्ति 27 अप्रैल को भर्ती हुए और सोमवार की शाम 3:45 बजे उनकी मौत हो गई। वहीं 100 शैय्या अस्पताल अतरौलिया पर सोमवार को दो लोगों की मौत हुई। दोनों आजमगढ़ जिले के ही रहने वाले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed