फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Temporary office of state university Azamgarh will be in DAV College

डीएवी कालेज में संचालित होगा विवि का अस्थायी कार्यालय

Fri, 31 Jan 2020 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jan 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
Temporary office of state university Azamgarh will be in DAV College
आजमगढ़। शिक्षा सत्र 2020-21 में राज्य विश्वविद्यालय आजमगढ़ के संचालन की तैयारी पूरी कर ली गई है। समिति के निरीक्षण के बाद शासन के निर्देश पर जिलाधिकारी ने इसके लिए संतुति शासन को भेज दी है। अस्थायी कार्यालय के संचालन केंद्रीय पुस्तकालय के रिक्त दो भवन, बरामदा, स्टाफरूम, पुस्तकालय का प्रथम तल, पुराना हाल, पूर्व प्रयोगशाला भवन का चयन किया गया है। चयनित भाग का क्षेत्रफल 12 हजार वर्ग फीट है।
विज्ञापन

सदर तहसील के मोहब्बतपुर में बनने वाले राज्य विश्वविद्यालय को नये शिक्षा सत्र से शुरू करे की शासन की मंशा से अमर उजाला ने बुधवार के अंक में ही अगत करा दिया था। विवि के शुरू करने के लिए शासन इतना गंभीर है कि अस्थायी कार्यालय की तलाश के शुक्रवार को उच्च शिक्षा विभाग के अधिकारी पूरे दिन जनपद में जमे रहे। स्थल के चयन के बाद इसकी संतुति शासन को भेजने के बाद ही जनपद से रवाना हुए।
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव से पहले जनपद के लिए घोषित किए राज्य विश्वविद्यालय के नये साल में अस्तित्व में लाने के लिए तैयारी जोर-शोर से जारी है। पिछले दिनों शासन ने कार्यदायी संस्था राजकीय निर्माण निगम से विवि भवन के नर्मिाण के लिए आंगणन रिपोर्ट को 15 दिन के भीतर तलब किया था। तब तक विवि का कार्यालय अस्थायी रूप से संचालित करने के लिए स्थल के चयन के लिए क्षेत्रीय उच्च शिक्षाधिकारी को सौंपी गई थी। स्थल चयन के लिए एडीएम प्रशासन नरेंद्र सिंह, क्षेत्रीय उच्च शिक्षाधिकारी ज्ञान प्रकाश वर्मा और प्रिंसिपल डीएवी डॉ. सुचिता श्रीवास्तव की समिति बनाई गई थी। समिति ने शुक्रवार को डीएवी कालेज का निरीक्षण किया। इस दौरान अस्थायी कार्यालय के संचालन के लिए डीएवी कालेज स्थित केंद्रीय पुस्तकालय के रिक्त दो भवन, बरामदा, स्टाफरूम, पुस्तकालय का प्रथम तल, पुराना हाल, पूर्व प्रयोगशाला भवन का चयन किया गया है। चयनित भाग का क्षेत्रफल 12 हजार वर्ग फिट बताई गई है। डीएवी प्रबंधन ने भी उक्त चयनित स्थल को राज्य विवि के संचालन के लिए देने को सहर्ष हामी भर दी। समिति ने इसकी रिपोर्ट जिलाधिकारी एनपी सिंह से समक्ष प्रस्तुत की। इस पर जिलाधिकारी ने भी मुहर लगा दी। इसके बाद रिपोर्ट शासन को भेज दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जल्द हो सकती है पदों पर तैनाती
आजमगढ़। राज्य विवि की अधिसूचना के बाद शासन की ओर से कुलपति, कुल सचिव, लेखाधिकारी आदि पदों के लिए अधिसूचना भी पहले ही जारी की जा चुकी है। फिलहाल कुलसचिव का चार्ज पूर्वांचल विवि के वर्तमान कुलसचिव को सौंपने की बात कही गई है। अस्थायी कार्यालय के लिए स्थान के चयन के बाद अन्य पदों पर भी शीघ्र तैनाती की उम्मीद जताई जा रही है। शासन ने अपने पत्र में भी स्पष्ट किया है कि कुलपति के लिए तलाश की जा रही है।

राज्य विवि आजमगढ़ के अस्थायी कार्यालय के लिए डीएवी कालेज में स्थायी का चयन कर लिया गया है। जिलाधिकारी की संतुति के बाद प्रस्ताव शासन को भेजा जा चुका है। शासन नये सत्र में विवि का संचालन शुरू करने वाला है। विभिन्न पदों पर तैनाती की भी प्रक्रिया चल रही है।
डॉ. ज्ञान प्रकाश वर्मा, क्षेत्रीय उच्च शिक्षाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed