फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Temperature rose by four degrees in 48 hours, yellow alert issued for storms and rain tomorrow

Azamgarh News: 48 घंटे में चार डिग्री बढ़ा तापमान, कल आंधी-बारिश के लिए यलो अलर्ट जारी

Wed, 10 Jun 2026 12:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jun 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
Temperature rose by four degrees in 48 hours, yellow alert issued for storms and rain tomorrow
भीषण गर्मी में दुप्पटे से चेहरे को ढककर चलती युवतियां। संवाद
आजमगढ़।
विज्ञापन

जनपद का अधिकतम तापमान बीते 48 घंटे में चार डिग्री तक फिर से बढ़ गया है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 42.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। वहीं, न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सोमवार की अपेक्षा मंगलवार को एक डिग्री की कमी दर्ज की गई है। राज्य मौसम विभाग के प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि बुधवार को मौसम सामान्य रहेगा। बृहस्पतिवार को आंधी के साथ-साथ बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने इसके लिए यलो अलर्ट जारी किया है। तेज धूप और गर्म पछुआ हवाओं ने जीना मुहाल कर दिया।

जिले में तापमान का हाल
तीन जून 38.8 25.0

चार जून 40.4 26.2
पांच जून 40.2 26.2

छह जून 39.2 27.6
सात जून 38.6 25.6

आठ जून 40.8 28.0
नौ जून 42.2 27.0
बृहस्पतिवार के लिए मौसम विभाग की ओर से यलो अलर्ट जारी किया गया है। बुधवार को मौसम सामान्य रहेगा। आसमान में बादल आते-जाते रहेंगे। बृहस्पतिवार को आंधी के साथ बारिश होने की संभावना है। इसका असर तीन दिनों तक रहेगा। - डॉ. अतुल कुमार सिंह, मौसम विज्ञानी राज्य मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed