फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Teenager's body found in tamasa found near Sidhari bridge

सिधारी पुल के पास बरामद हुई तमसा में कूदी किशोरी की लाश

Sat, 07 Aug 2021 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 07 Aug 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Teenager's body found in tamasa found near Sidhari bridge
आजमगढ़। शहर के पुराने पुल से शुक्रवार की सुबह तमसा में छलांग लगाने वाली किशोरी की लाश शनिवार को दिन में लगभग एक बजे सिधारी पुल के पास से बरामद हो गई। शुक्रवार की सुबह से ही स्थानीय लोगों के साथ ही पीएसी के गोताखोर उसकी तलाश में जुटे हुए थे।
विज्ञापन

शहर के नरौली मुहल्ला निवासिनी एक 13 वर्षीया किशोरी शुक्रवार की सुबह परिजनों की डांट से क्षुब्ध होकर पुराने पुल की रेलिंग से तमसा नदी में छलांग लगा दी थी। आसपास के लोगों ने देखा तो तत्काल नदी में कूद कर उसे बचाने का प्रयास भी किया लेकिन वे सफल नहीं हो सके। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई तो शहर कोतवाली व सिधारी थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और लोगों के माध्यम से नदी में उसकी तलाश शुरू कराई गई। शाम तक उसकी बरामदी न होने पर पुलिस ने पीएसी के गोताखोरों की मदद लिया। इसके बाद नरौली व सिधारी पुल पर जाल डालने के साथ ही गोताखोरों ने नदी में उतर कर तलाश शुरू किया। शनिवार को नए सिरे से गोताखोरों की टीम ने नदी में उसकी खोज शुरू किया। इस बीच दोपहर में किशोरी का शव सिधारी पुल के पास नदी में उतराया हुआ मिला। शव मिलने के बाद पुलिस ने उसे पीएम के लिए भेज दिया। नदी से शव बरामद होने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed