फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Teenager robbed hostage

किशोरी को बंधक बनाकर लूट

Sun, 11 Sep 2016 11:38 PM IST
अाजमगढ़
अाजमगढ़ Updated Sun, 11 Sep 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन
Teenager robbed hostage
किशोरी को बंधक बनाकर लूट
फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के सजई गांव में शनिवार की रात रोशनदान तोड़कर घर में घुसे चार बदमाशों  ने किशोरी को बंधक बनाकर 20 हजार रुपये नगदी सहित दो लाख रुपये के आभूषण लेकर फरार हो गए। रात करीब एक बजे घटना की जानकारी होने पर घर की महिला ने पुलिस को सूचना दी। करीब दो बजे मौके पर कोतवाल फूलपुर और प्रभारी चिकित्साधिकारी फूलपुर मौके पर पहुंचकर मुआयना किए। पुलिस महिला की तहरीर पर     अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन


रौनापार थाना क्षेत्र के वर्डिहां गांव निवासी कुमुद राय पत्नी अशोक राय स्वास्थ्य विभाग में एनएम हैं। वह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फूलपुर पर तैनात हैं। सजई गांव में स्थित सरकारी भवन में रहती हैं। कुमुद की भतीजी आंचल राय (17) इनके साथ रहकर यहीं से पढ़ाई करती है। शनिवार की रात कुमुद एक कमरे में सोई थी। जबकि आंचल बगल वाले कमरे में सो रही थी। रात करीब बाहर बजे चार बदमाश सुनसान माहौल पाकर शौचालय के सहारे छत पर चढ़े और रोशनदान तोड़कर भीतर घुस गए। चोर आंचल के कमरों में रखे अटैची और बक्सा तोड़कर खंगाल रहे थे।
विज्ञापन



तभी आंचल की नींद  टूट गई। आंचल को जगा देख आरोपी उसे पकड़ लिए और घूसों से मुंह पर प्रहार कर घायल कर दिया। आंचल के मुंह में कपड़ा ठूंसकर उसके हाथ और पैर बांध दिए। इसके बाद कमरे में रखे 20 हजार रुपये नगदी सहित दो लाख रुपये के कान की बाली, सोने का लाकेट, चेन आदि समेट लिए  और पीछे का दरवाजा खोलकर भाग गए। जबकि बंधक बनी आंचल चारपाई पर कराहती रही। रात करीब एक बजे कुमुद की नींद खुली और वह आंचल के कमरे में गई तो उन्हें घटना की जानकारी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने तुरंत पुलिस कंट्रोल रुम और चिकित्साधिकारी फूलपुर को सूचना दी। करीब एक घंटे बाद दो बजे कोतवाल फूलपुर अनिल चंद तिवारी और चिकित्साधिकारी फूलपुर डा. एसके गौमत मौके पर पहुंचकर मुआयना किए। कोतवाल अनिल चंद तिवारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया घटना संदिग्ध लग रही है। एनएम कुमुद की तहरीर के आधार पर अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed