फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Teenager jumps in Tamasa, search continues

किशोरी ने तमसा में लगाई छलांग, तलाश जारी

Fri, 06 Aug 2021 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 06 Aug 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
Teenager jumps in Tamasa, search continues
शहर के हरबंशपुर स्थित पुल से किशोरी के नदी में कूदने की खबर के बाद रोते बिलते परिजन। - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। शहर के हरबंशपुर मोहल्ला स्थित पुराने पुल से शुक्रवार की सुबह एक किशोरी ने तमसा नदी में छलांग लगा दिया। किशोरी की तलाश सुबह से जारी है, लेकिन देर शाम तक उसका पता नहीं चल सका है। स्थानीय लोगों के साथ ही पीएसी के गोताखोर भी किशोरी की तलाश में जुटे हुए है। वहीं परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। परिजन पूरी तरह से चुप्पी साधे हुए है और घटना के कारण को लेकर कुछ भी नहीं बोल रहे है।
विज्ञापन

शहर के नरौली मुहल्ला निवासिनी एक 13 वर्षीया किशोरी शुक्रवार की सुबह लगभग नौ बजे हरवंशुपर स्थित पुराने पुल पर पहुंची और अचानक ही रेलिंग पर चढ़ कर नदी में छलांग लगा दिया। आसपास मौजूद लोगों ने उसे ऐसा करते देखा तो चार छह की संख्या में युवक तत्काल नदी में कूद कर उसे बचाने का प्रयास किए लेकिन एक-दो पर ऊपर आने के बाद फिर किशोरी बाहर नहीं निकली। तत्काल सूचना पुलिस को दी गई तो सिधारी व शहर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। स्थानीय लोगों के अलावा पुलिस विभाग ने कुछ गोताखोरों को भी बुला कर किशोरी की खोजबीन शुरू करा दी गई। इस बीच किसी ने बच्ची को पहचान भी लिया था तो उसके परिजन भी जानकारी होते ही मौके पर जुट गए। सैकड़ों लोगों की भीड़ यहां जुट गई थी। शाम तक किशोरी के न मिलने पर पुलिस महकमे ने पीएसी के गोताखोरों को भी बुला लिया और किशोरी की खोजबीन शुरू करा दी। कई जगहों पर पुलिस ने जाल भी नदी में डलवाया हुआ है। देर शाम तक किशोरी बरामद नहीं की जा सकी थी। वहीं किन कारणों से किशोरी ने घटना को अंजाम दिया है। यह भी कोई नहीं बता पा रहा है। किशोरी के परिजन तो मौके पर मौजूद है लेकिन वे इस मुद्दे पर चुप्पी साधे हुए है।
विज्ञापन

किन कारणों से किशोरी ने नदी में छलांग लगाया है, यह अब तक पता नहीं चल सका है। तलाश जारी है और पीएसी के गोताखोरों को भी लगा दिया गया है। अंधेरा हो जाने के चलते कुछ दिक्कत जरूर हो रही है। फिर भी पीएसी की टीम लगी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

निष्ठा उपाध्याय, सीओ सिटी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed