फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Teenage boy called from home and shot

फोन कर घर से बुलाया और मार दी गोली

Sun, 08 Dec 2019 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 08 Dec 2019 11:24 PM IST
विज्ञापन
Teenage boy called from home and shot
पवई। बाजार निवासी रफीक (17) पुत्र अशरफ को उसकादोस्त शनिवार रात घर से बुला कर ले गया। रविवार की सुबह रफीक डीह बाबा के स्थान पर खून से लथपथ पड़ा मिला। उसका निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। किशोर की मां ने उसके दोस्त भोनू अग्रहरी के खिलाफ तहरीर दी है। आरोप है कि भोनू ही उसे घर से बुलाकर अपने साथ ले गया था। उसी ने वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर जांच कर रही है।
विज्ञापन

पवई बाजार निवासी रेहाना पत्नी अशरफ के मुताबिक शनिवार की रात करीब नौ बजे भोनू अग्रहरि पुत्र रमेश ने फोन कर उसके पुत्र रफीक को बुलाया। इसके बाद दोनों कहीं चले गए। रफीक रात भर घर नहीं आया। वह अक्सर घर से बाहर रहता है इसलिए किसी ने ध्यान नहीं दिया। दूसरे दिन रविवार की सुबह बाजार के लोगों से सूचना मिली की रफीक खून से लथपथ डीह बाबा स्थान के पास पड़ा हुआ है। उसके पीठ में पीछे की तरफ गोली मारी गई है। पुलिस घायल रफीक को सीएचसी ले गई जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वर्तमान में उसका इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है। एसपी ग्रामीण एनपी सिंह ने बताया कि प्रकरण में मुकदमा कायम कर लिया गया है। आरोपी की तलाश के साथ ही गोली मारने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed