फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Team from Lucknow inspected sugarcane purchasing centers

लखनऊ से आई टीम ने गन्ना क्रय केंद्रों का किया निरीक्षण

Sun, 30 Jan 2022 10:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jan 2022 10:24 PM IST
विज्ञापन
Team from Lucknow inspected sugarcane purchasing centers
प्रबंध निदेशक रामाकांत पांडेय के निर्देश पर गन्ना किसानों को जागरूक करने एवं गन्ना क्रय केंद्रों का निरीक्षण करने के लिए लखनऊ से दो सदस्यी टीम जिले में पहुंची। पिछले चार दिनों में 22 गन्ना क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने गन्ना किसानों को जागरूक किया। साथ ही पर्ची जारी होने के बाद ही गन्ना कटाई करने के लिए निर्देश दिए। वहीं गन्ना क्रय केंद्र प्रभारियों को सख्त निर्देश दिए कि यदि सूखा गन्ना मिल में केंद्रों द्वारा भेजा गया तो संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

रिकवरी दर कम होने के कारण प्रबंध निदेशक रामाकांत पांडेय के निर्देश पर दो सदस्यी टीम गठित की गई है। जिसमें मुख्य गन्ना अधिकारी शिवेंद्र सिंह ढाका स्नेह रोड नजिमाबाद व मुख्य गन्ना अधिकारी राजदीप बलियान सहकारी चीनी मिल बागपत शामिल हैं। उक्त गठित टीम 27 जनवरी को ही जिले में आ गई। टीम गन्ना क्रय केंद्र भदौरा, छितौनी, दोहरा, परशुराम, बूढ़नपुर, सहदेवगंज, मदिरापार, तहबरपुर सहित कुल 22 क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने कहा कि किसान साफ-सुथरा गन्ना क्रय केंद्रों पर दें। किसान सूखा गन्ना न दें। उन्होंने किसानों से अपील किया कि जब पर्ची जारी हो जाए तभी किसान खेतों से गन्ना की कटाई करें। वहीं गन्ना क्रय केंद्र प्रभारी को निर्देश दिए कि वह सूखा गन्ना मिल को न भेजें। यदि वह सूखा गन्ना मिल को भेजेंगे तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई। टीम ने बताया कि गन्ना सूखा होने के कारण रिकवरी दर घट जाता है। टीम ने निरीक्षण किया तो नीबी बुजुर्ग, मोहब्बतपुर, सुराई, भटौरा, फकरुद्दीनपुर आदि गांवों के खेतों में पानी भरा हुआ है। निरीक्षण के दौरान मुख्य गन्ना अधिकारी डा. विनय प्रताप सिंह समेत अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed