{"_id":"5f2953668ebc3e63e3292eea","slug":"teachers-warn-of-agitation-if-demand-is-not-met-azamgarh-news-vns5395701104","type":"story","status":"publish","title_hn":"मांग पूरी न होने पर शिक्षकों ने दी आंदोलन की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मांग पूरी न होने पर शिक्षकों ने दी आंदोलन की चेतावनी
विज्ञापन
आजमगढ़। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ की बैठक मुकेरीगंज स्थित कार्यालय में हुई। इस दौरान सामाजिक दूरी का भी विशेष ध्यान दिया गया। जिलाध्यक्ष डॉ. जयशंकर मिश्र ने कहा कि जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर 21 जुलाई से 28 जुलाई तक अनिश्चितकालीन धरना के दौरान मिला आश्वासन अभी तक पूरा नहीं किया गया। यदि जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा समय से हमारी मांगे पूरी नहीं की गई तो हम सभी आंदोलन का रुख अख्तियार करेंगे।
उन्होंने बताया कि सिविल लाइन पुलिस चौकी के दारोगा ज्ञानचंद्र शुक्ला के मध्यस्थता में 28 जुलाई को संगठन के पदाधिकारियों के बीच जो जिला विद्यालय निरीक्षक से समझौता हुआ उस समझौते का एक भी क्रियान्वयन अभी तक जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा नहीं किया गया।
जिला विद्यालय निरीक्षक भ्रष्टाचार करने वालों को खुली छूट दे रखी है। शिब्ली नेशनल इंटर कालेज कालेज में प्रत्येक छात्र से शुल्क के नाम पर 4150 रुपये जो लिया जा रहा है। इसकी जानकारी संगठन के पदाधिकारी कई बार डीआईओएस को दे चुके हैं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। जिलामंत्री पंकज कुमार सिंह ने कहा कि आयोग से चयनित अभ्यर्थियों को तत्काल विद्यालयों पर कार्यभार ग्रहण कराया जाए। शैक्षिक योग्यता के वेरिफिकेशन के नाम पर उन्हें परेशान न किया जाए। बैठक की अध्यक्षता संगठन जिलाध्यक्ष डा.जयशंकर मिश्र व संचालन जिलामंत्री पंकज कुमार सिंह ने किया।