{"_id":"6aac41356a0c156cfe07bc2d","slug":"teachers-submit-memorandum-to-return-cashless-medical-cards-azamgarh-news-c-258-1-rdp1005-157264-2026-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: कैशलेस चिकित्सा कार्ड लौटाने के लिए शिक्षकों ने सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: कैशलेस चिकित्सा कार्ड लौटाने के लिए शिक्षकों ने सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट में ज्ञापन सौंपते शिक्षक संघ के लोग। स्रोत-संगठन
अनुदानित महाविद्यालय स्ववित्तपोषित शिक्षक संघ उत्तर प्रदेश (एएमएसएसए) के पदाधिकारियों ने बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को सौंपा।
इसमें प्रदेश के 331 अनुदानित महाविद्यालयों में कार्यरत संविदा शिक्षकों ने कैशलेस चिकित्सा योजना के कार्ड प्रतीकात्मक रूप से वापस करने की बात कही।
संघ के पदाधिकारियों का कहना है कि संविदा शिक्षक पिछले करीब 25 वर्षों से दोहरी व्यवस्था का सामना कर रहे हैं। इसके बावजूद उनकी समस्याओं का स्थायी समाधान नहीं किया गया है। शिक्षकों ने कैशलेस चिकित्सा योजना को लेकर भी अपनी नाराजगी जताते हुए कार्ड वापस करने का निर्णय लिया है।
उन्होंने सरकार से संविदा शिक्षकों की समस्याओं का समाधान कर उन्हें समान अधिकार और सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की। इस अवसर पर प्रदेश संगठन मंत्री डॉ. घनश्याम दुबे, डॉ. प्रदीप राय, डॉ. योगेश दयालु सिंह, डॉ. विवेक यादव, डॉ. सीमा सिंह, डॉ. रामकुमार मौर्य, डॉ. अनीता यादव और डॉ. शैलेश कुमार आदि उपस्थित रहे। संवाद