फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Teachers protest at DIos Office

डीआईओएस दफ्तर पर शिक्षकों ने किया प्रदर्शन

Tue, 20 Jan 2015 01:32 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Tue, 20 Jan 2015 01:32 AM IST
विज्ञापन
Teachers protest at DIos Office
जिला विद्यालय निरीक्षक की वादाखिलाफी और 20 सूत्री मांगों को लेकर सोमवार को उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (रामजन्म सिंह गुट) ने सोमवार को डीआईओएस कार्यालय पर अनिश्चितकालीन धरना शुरु किया।
विज्ञापन


 शिक्षकों ने चेतावनी दी कि यदि हमारी मांगे जल्द पूरी नहीं हुई तो वे वृहद आंदोलन को बाध्य होंगे।
धरने को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष इरफान अहमद ने कहा कि मांगों को लेकर इसके पूर्व भी दो बार संघ ने धरना-प्रदर्शन किया था।

 जिस पर डीआईओएस ने समस्याओं के निस्तारण का आश्वासन दिया था। लेकिन आज तक शिक्षकों की किसी भी समस्या का निस्तारण नहीं हुआ।

उन्होंने डीआईओएस पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए चेतावनी दी कि जब तक हमारी मांगे पूरी नहीं हो जाती धरना अनवरत जारी रहेगा। उन्होंने शिक्षकों से धरने को सफल बनाने का आह्वान किया।
विज्ञापन


संचालन जिलामंत्री पंकज कुमार सिंह ने किया। धरने में शेर बहादुर सिंह यादव, अबरार अहमद, श्यामनरायन सिंह, जीत बहादुर यादव देवारा, डा. रविंद्र यादव, सीबी यादव, जामवंत निषाद, विरेंद्र सिंह, अतुल कुमार सिंह, दिनेश सिंह, गिरजेश कुमार सिंह, प्रमोद लाल श्रीवास्तव आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed