फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Teachers met DM for evaluation center's misconduct

मूल्यांकन केंद्र की दुर्व्यवस्था को लेकर डीएम से मिले शिक्षक

Sun, 17 May 2020 06:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 17 May 2020 06:00 PM IST
विज्ञापन
Teachers met DM for evaluation center's misconduct
आजमगढ़। उप्र माध्यमिक शिक्षक शर्मा गुट का एक प्रतिनिधिमंडल रविवार को डीएम एनपी सिंह से मिला। प्रतिनिधि मंडल ने डीएम को मूल्यांकन केंद्र पर व्याप्त दुर्व्यवस्थाओं की ओर उनका ध्यान आकर्षित कराते हुए आकस्मिक निरीक्षण किए जाने की मांग की।
विज्ञापन

प्रतिनिधिमंडल ने डीएम को बताया कि मूल्यांकन शुरू होने के समय कहा गया था कि एक दिन सिर्फ एक विषय से संबंधित कापियों का मूल्यांकन होगा और उसी विषय से संबंधित अध्यापकों को बुलाया जाएगा। लेकिन क्षमता से अधिक अध्यापकों को बुलाकर मूल्यांकन कराया जा रहा है। जिसके कारण मूल्यांकन केंद्र पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं हो पा रहा है। मूल्यांकन केंद्र में साफ-सफाई, पानी की भी व्यवस्था नहीं है। उन्होंने डीएम से औचक मूल्यांकन केंद्रों का निरीक्षण कर वहां व्याप्त अव्यवस्था को दूर कराने की मांग की। प्रतिनिधि मंडल में जिलाध्यक्ष बृजेश राय, जिलामंत्री विजय कुमार कुमार सिंह, सर्वेश्वर पांडेय, अवधेश त्रिपाठी शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed