फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Teachers coming from non district will not get desired school

Azamgarh News: गैर जनपद से आने वाले शिक्षकों को नहीं मिलेगा मनचाहा स्कूल

Mon, 03 Jul 2023 11:52 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jul 2023 11:52 PM IST
विज्ञापन
Teachers coming from non district will not get desired school
अंतरजनपदीय तबादले में नए जनपद में तैनाती पाने वाले शिक्षक-शिक्षिकाओं को इस बार मनपसंद स्कूल नहीं मिलेंगे। जिन स्कूलों में शिक्षकों की आवश्यकता है, उनकी सूची शासन से जारी होगी और ऑनलाइन काउंसलिंग में ही शिक्षकों को स्कूल का चयन करना होगा। जनपद में तैनाती के लिए परेशान शिक्षक-शिक्षिकाएं अब मनपसंद स्कूलों में तैनाती के लिए बीएसए कार्यालय का चक्कर लगा रहे हैं। अधिकांश शिक्षकों ने अपने घर के करीब स्कूलों की सूची भी तैयार कर ली है, जिसमें वह तैनाती चाह रहे हैं। तैनाती ऑनलाइन काउंसलिंग के माध्यम से पहले आओ, पहले पाओ के तर्ज पर की जाएगी। किस स्कूल में शिक्षकों की तैनाती होनी है, उन स्कूलों की सूची भी लखनऊ से ही जारी होगी। अब तक जिले में कुल 100 शिक्षकों ने ज्वाइन भी कर लिया है। इस बार कुल बाहर से 690 शिक्षक आएंगे। वहीं जिले से कुल 390 शिक्षक जाएंगे। बीएसए समीर कुमार ने बताया कि स्थानांतरित हुए शिक्षकों को रिलीविंग व ज्वाइनिंग कराना शासन की प्राथमिकता है। इसी पर पूरा जोर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed