फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Teachers and students of PM SHRI schools will receive identity cards.

Azamgarh News: पीएमश्री विद्यालयों के शिक्षकों और विद्यार्थियों को मिलेंगे पहचान पत्र

Sat, 17 Oct 2026 12:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
Teachers and students of PM SHRI schools will receive identity cards.
पीएमश्री योजना के तहत चयनित विद्यालयों के शिक्षकों और विद्यार्थियों को शैक्षिक सत्र 2026-27 में पहचान पत्र उपलब्ध कराए जाएंगे। इसके लिए वार्षिक कार्ययोजना एवं बजट में स्वीकृति प्रदान की गई है।
विज्ञापन

पहचान पत्रों के माध्यम से विद्यालयी गतिविधियों, शैक्षणिक भ्रमण, प्रतियोगिताओं और अन्य कार्यक्रमों में शिक्षकों व विद्यार्थियों की पहचान सुनिश्चित करने के साथ उनकी सुरक्षा में भी मदद मिलेगी।
विज्ञापन

बीएसए राजीव कुमार पाठक ने बताया कि जिले में 44 पीएमश्री विद्यालय संचालित हो रहे हैं। इन विद्यालयों के शिक्षकों के पहचान पत्र पर मानव संपदा पहचान संख्या, नाम, पदनाम, पिता या पति का नाम, जन्मतिथि, विद्यालय, विकासखंड, जनपद, पता, मोबाइल नंबर और रक्त समूह दर्ज होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके साथ ही नवीनतम रंगीन फोटो, शिक्षक के हस्ताक्षर, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के हस्ताक्षर, विद्यालय की मुहर तथा पीएमश्री और बेसिक शिक्षा विभाग के लोगो भी अंकित होंगे।
विद्यार्थियों के पहचान पत्र पर नाम, विद्यालय, कक्षा, विकासखंड, जनपद, प्रवेशांक या अपार आईडी, जन्मतिथि, रक्त समूह, माता-पिता या अभिभावक का नाम, पूरा पता और अभिभावक का मोबाइल नंबर दर्ज किया जाएगा। कार्ड पर विद्यार्थी की नवीनतम रंगीन फोटो, प्रधानाध्यापक के हस्ताक्षर, विद्यालय की मुहर और संबंधित विभागों के लोगो भी होंगे।
फोटो स्पष्ट और उच्च गुणवत्ता वाली होनी चाहिए। धुंधली या पुरानी फोटो का इस्तेमाल नहीं किया जाएगा। शिक्षकों और विद्यार्थियों की फोटो संबंधी अभिलेख विद्यालय स्तर पर सुरक्षित रखने के निर्देश भी दिए गए हैं।

संबंधित अधिकारियों को निर्धारित प्रारूप के अनुसार पीएमश्री विद्यालयों के सभी शिक्षकों और विद्यार्थियों को पहचान पत्र उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक निर्देश जारी करने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed