फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Teacher MLC Election: Polling completed safely amid tight security, 50.16 percent votes cast

शिक्षक एमएलसी चुनाव: कड़ी सुरक्षा के बीच सकुशल मतदान संपन्न, 50.16 फीसद पड़े वोट

Mon, 30 Jan 2023 11:32 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 30 Jan 2023 11:32 PM IST
विज्ञापन
Teacher MLC Election: Polling completed safely amid tight security, 50.16 percent votes cast
आजमगढ़। गोरखपुर-फैजाबाद खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से एमएलसी चुनाव सोमवार को कड़ी सुरक्षा के बीच सकुशल संपन्न हो गया। जिले के 27 मतदान केंद्रों पर बनाए गए 38 मतदेय स्थल पर कुल 50.16 फीसदी वोट पड़े। डीएम विशाल भारद्वाज व एसपी अनुराग आर्य ने मतदान केंद्रों पर सुरक्षा-व्यवस्था का जायजा लिया। शाम चार बजे तक 33140 मतदाताओं के सापेक्ष 16624 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
विज्ञापन

शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए सुबह आठ बजे से ही मतदान शुरू हो गया था। सभी बूथों पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे। शाम चार बजे तक 33140 मतदाताओं के सापेक्ष कुल 16624 ने मतदान किया। इसमें 11340 पुरुष व 5240 महिला वोटर शामिल हैं। एडीएम प्रशासन व उप जिला निर्वाचन अधिकारी अनिल कुमार मिश्र ने बताया कि जिले में कुल 33140 मतदाताओं की संख्या है। मूल नामावली 26572, पूरक सूची में 16059 व पूरक सूची 2509 है। मूल नामावली में मतदाताओं में पुरुष की संख्या 21164 व महिला 11976 शामिल है। बताया कि जिले में 27 मतदान केंद्र व 38 मतदेय स्थल बनाए गए थे। जिस पर मतदान किया गया। उन्होंने बताया कि आचार संहिता का अनुपालन के लिए आठ टीमें गठित की गई थीं। इसमें उड़नदस्ता आठ, वीडियो सर्विलांस टीम आठ, मीडिया सर्टिफिकेशन एवं मॉनीटरिंग कमेटी एक है। मतदान की निगरानी के लिए सुपर जोनल चार, जोनल 12 व 27 सेक्टर नियुक्त किए गए थे। अब जिले के 16624 मतदाता किसके सिर पर जीत का ताज सजाने के लिए मतदान किए, इसका फैसला मतगणना के बाद होगा।
विज्ञापन

----------------
मतदान के बाद जिला निर्वाचन कार्यालय में एकत्र हुई मतपेटिका
आजमगढ़। अपर जिलाधिकारी प्रशासन अनिल मिश्र ने बताया कि मतदान के बाद सीलबंद मतपेटियाें को जिला निर्वाचन कार्यालय में एकत्रित किया जा रहा है। सभी मतपेटी एवं अभिलेख एकत्रित होने के बाद उसे गोरखपुर ले जाकर स्ट्रांग रूम में जमा कराने की कार्रवाई की जा रही है। इसके लिए उप जिलाधिकारी न्यायिक फूलपुर रवि कुमार को नामित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रत्येक मतदेय स्थल पर तैनात रहे पैरामेडिकल स्टाफ
आजमगढ़। कोविड को देखते हुए मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा प्रत्येक मतदेय स्थल पर पैरामेडिकल स्टाफ की व्यवस्था की गई थी। ताकि किसी भी प्रकार की समस्या आने पर उससे निपटा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed