फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Teacher leader and social workers sued for siege of police station

आजमगढ़ में थाने का घेराव करने पर शिक्षक नेता व सामाजिक कार्यकर्ताओं पर मुकदमा

Thu, 27 Aug 2020 10:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2020 10:42 PM IST
विज्ञापन
Teacher leader and social workers sued for siege of police station
अतरौलिया। स्थानीय थाने का घेराव करने वाले शिक्षक नेता, सामाजिक कार्यकर्ता समेत पीड़ित परिवार के लोगों पर पुलिस ने बृहस्पतिवार को मुकदमा पंजीकृत कर लिया। पुलिस द्वारा दर्ज किए गए मुकदमे में दर्जनभर अज्ञात लोग भी शामिल है।
विज्ञापन

अतरौलिया के गनपतपुर मिश्रौलिया गांव निवासी रामफेर मिश्र एक सड़क हादसे में घायल हो गए थे। उन्हें अस्पताल अतरौलिया ले जाया गया था जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था। परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाया था, जिस पर डॉक्टर व मृतक के परिजनों के बीच कहासुनी हुई थी। डॉक्टर ने रात में थाने पर तहरीर दे दी। जबकि अगले दिन शिक्षक नेता अभिमन्यु यादव के नेतृत्व में परिजन व शिक्षक नेता ने डॉक्टर के खिलाफ तहरीर दिया। जिसमें डॉक्टर पर इलाज में लापरवाही बरतने के साथ ही मृतक के जेब से 20 हजार रुपये निकल लेने का आरोप लगाया गया। दो दिन बाद पुलिस ने डॉक्टर की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया और दूसरे पक्ष की तहरीर को दरकिनार कर दिया। इसके बाद शिक्षक नेता व परिजन पुन: थाने पर पहुंचे और घेराव कर प्रदर्शन करने के साथ ही जल्द मुकदमा न दर्ज होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। दो दिन की चुप्पी के बाद बृहस्पतिवार को अतरौलिया थाना पुलिस ने थाने का घेराव करने के आरोप में सामाजिक कार्यकर्ता फूलचंद यादव, शिक्षक नेता अभिमन्यु यादव, अशुतोष मिश्रा, सुरेंद्र यादव, परमहंस यादव, डब्बू तिवारी, अवनीश पांडे, सुनील मिश्रा, विनीत मिश्रा, विश्वनाथ मिश्रा,देवनरायण मिश्रा, देव नरायण यादव समेत दर्जनभर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया। इस बात की जानकारी होते ही पीड़ित परिवार के साथ ही शिक्षकों में आक्रोश व्याप्त हो गया है। जल्द ही मुकदमा वापस न होने पर प्रा. शिक्षक संघ ने बड़े आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed