फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Teacher busy with mobile, children engrossed in playing

Azamgarh News: शिक्षक मोबाइल में व्यस्त, बच्चे खेलने में मस्त

Thu, 07 Dec 2023 11:08 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 07 Dec 2023 11:08 PM IST
विज्ञापन
Teacher busy with mobile, children engrossed in playing
सरकार परिषदीय विद्यालयों में शिक्षा का स्तर उठाने के लिए तरह-तरह की योजनाएं चला रही हैं, लेकिन जिम्मेदार लोगों की लापरवाही से सरकार के प्रयास पर पानी फिर जा रहा है। कहीं शिक्षक समय से स्कूल नहीं पहुंच रहे हैं, तो कहीं कमरों में बैठकर मोबाइल चला रहे हैं। ऐसे में बेहतर शिक्षा प्रणाली की कैसे उम्मीद की जा सकती। कुछ ऐसा ही वायरल वीडियो में देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन

वीडियो विकास खंड पल्हनी के समीप स्थित प्राइमरी विद्यालय का बताया जा रहा है। वायरल वीडियो में एक शिक्षक कुर्सी पर बैठकर आराम फरमा रहे तो वहीं एक शिक्षिका मोबाइल चलाने में व्यस्त है। बच्चे धमाचौकड़ी मचा रहे हैं। वायरल वीडियो में शिक्षिका बोल रही कि उसके घर से फोन आया था, वहीं बात कर रही थी। उधर शिक्षक भी कुर्सी से उठकर आएं लेकिन कुछ बोल नहीं रहे। वायरल वीडियाे में कहा जा रहा कि यह हाल हर दिन का है। कम से कम अपनी ड्यूटी के समय ही अपनी जिम्मेदारी समझे। बीएसए समीर ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। यदि ऐसा है तो मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed