फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Taylor's body was found in the bushes along with his bicycle

Azamgarh News: साइकिल के साथ झाड़ियों में मिला टेलर का शव

Sat, 28 Sep 2024 01:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 28 Sep 2024 01:33 AM IST
विज्ञापन
Taylor's body was found in the bushes along with his bicycle
सगड़ी। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के सगड़ी तहसील के समीप शुक्रवार की सुबह आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर झाड़ियों में एक व्यक्ति का साइकिल के साथ शव मिला। पुलिस ने शव की शिनाख्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के अजमतगढ़ निवासी नूरअली (44) बृहस्पतिवार को साइकिल से एलआईसी के काम से आजमगढ़ गए थे। वहां से रात में घर वापस आ रहे थे। देर रात तक जब वह नहीं पहुंचे तो परिजन परेशान हो गए।
विज्ञापन

शुक्रवार की सुबह ग्रामीणों ने देखा कि एक व्यक्ति साइकिल सहित सड़क के किनारे झाड़ियों में गिरा हुआ है। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल की तो मृतक के जेब से पहचान पत्र मिला। जिससे शव की शिनाख्त नूरअली निवासी अजमतगढ़ के रूप में हुई। मृतक नूरअली शुगर का मरीज था। वह सिलाई का काम करता था। इसी से अपने परिवार का भरण पोषण करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed