{"_id":"5aa41fb04f1c1ba4238b47ae","slug":"tarvaan-and-lalganj-bdo-on-the-slow-progress-in-housing-construction","type":"story","status":"publish","title_hn":"आवास निर्माण में धीमी प्रगति पर नपे तरवां और लालगंज बीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आवास निर्माण में धीमी प्रगति पर नपे तरवां और लालगंज बीडियो
ब्यूरो,अमर उजाला,आजमगढ़
Updated Sat, 10 Mar 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
house
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री आवास निर्माण की धीमी प्रगति को लेकर मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक सिंह के तेवर तल्ख हो गए हैं। शुक्रवार को जहां उन्होंने इस कार्य में लगे अधिकारियों और कर्मचारियों की 31 मार्च तक की छुट्टी को निरस्त कर दिया। वहीं शनिवार को निर्माण की धीमी प्रगति पर तरवां और लालगंज के बीडियो उनके पद से हटाते हुए दोनों ब्लाकों का प्रभार पीडी और जहानागंज बीडियो को सौंपा।
प्रधानमंत्री आवास योजना शासन की शीर्ष प्राथमिकताओं में शामिल है। जिसकी मानीटरिंग शासन स्तर से की जा रही है। शुक्रवार को सर्किट हाउस में आयुक्त ग्राम्य विकास द्वारा अधिकारियों के साथ बैठक कर प्रधानमंत्री आवास के निर्माण प्रगति की समीक्षा की।
समीक्षा के दौरान फूलपुर के ग्राम पंचायत अधिकारी रविकेश यादव के कार्यों में सुधार न होने पर उन्होंने जिला पंचायत राज अधिकारी को उन्हें निलंबित करने का निर्देश दिया। इस पर जिला पंचायत राज अधिकारी द्वारा शुक्रवार को ही उन्हें निलंबित कर दिया गया। वहीं शनिवार को लालगंज और तरवां विकास खंड में आवास निर्माण की धीमी प्रगति पर मुख्य विकास अधिकारी काफी तल्ख दिखे।
विज्ञापन
उन्होंने दोनों विकास खंडों के खंड विकास अधिकारियों को उनके पद से हटाते हुए लालगंज विकास खंड का प्रभार परियोजना निदेशक दुर्गादत्त शुक्ल और तरवां विकास खंड का प्रभार बीडीओ जहानागंज जितेंद्र कुमार को सौंपा। अब यह दोनों अधिकारी विकास खंडों में आवास निर्माण की धीमी प्रगति में तेजी लाएंगें।