{"_id":"66e8893df9a43567070c6224","slug":"target-of-fruit-and-flower-cultivation-in-572-hectares-azamgarh-news-c-258-1-svns1005-120701-2024-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: 572 हेक्टेयर में फल और फूल की खेती का लक्ष्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: 572 हेक्टेयर में फल और फूल की खेती का लक्ष्य
विज्ञापन
आजमगढ़। राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत फल, फूल की खेती के लिए इस बार 572 हेक्टेयर का लक्ष्य मिला है। इसकी खेती करने वाले किसानों को शासन की तरफ से 40 से लेकर 50 प्रतिशत तक का अनुदान दिया जाएगा। इसके लिए कृषकों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा ।
राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत जिले को इस बार अमरूद, आम, पपीता, ड्रेगन फ्रूट की 93 हेक्टेयर में खेती का लक्ष्य निर्धारित है। पुष्प क्षेत्र के विस्तार के लिए कट फ्लावर (गुलाब), गेंदा के लिए 54 हेक्टेयर व शाकभाजी क्षेत्र के विस्तार के लिए शिमला मिर्च, टमाटर, पत्तागोभी, फूलगोभी, परवल व लतावर्गीय सब्जी के लिए 425 हेक्टेयर का लक्ष्य निर्धारित है। इन सब की खेती करने वाले किसानों को क्षेत्रफल के हिसाब से शासन की तरफ से 40 से 50 प्रतिशत तक सहायता राशि डीबीटी के माध्यम से खाते में भेजी जाएगी। इसके लिए किसानों को उद्यान विभाग की वेबसाइट पर ऑनलाइन पंजीकरण कराना होगा। इसके बाद किसानों को चयन प्रथम आवक प्रथम पावक के आधार पर किया जाएगा।
जिला उद्यान अधिकारी हरिशंकर राम ने बताया कि योजना का लाभ लेने के लिए किसान विभागीय वेबसाइट पर पंजीयन कराते हुए हार्डकापी कार्यालय में जमा करें। किसी भी जानकारी कि लिए किसान 9838767150 नंबर पर संपर्क करें।