फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Tarauka won the Kabaddi title by defeating Tarwan Paramanpur 32-10.

Azamgarh News: कबड्डी में तरौका ने तरवां परमानपुर को 32-10 से हराकर जीता खिताब

Sun, 08 Mar 2026 11:50 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 08 Mar 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
Tarauka won the Kabaddi title by defeating Tarwan Paramanpur 32-10.
सुखदेव पहलवान स्टेडियम में बास्केटबाल खेलते ​खिलाड़ी। श्रोत-खेल विभाग - फोटो : स्टेडियम में महिला दिवस पर खेल प्रतियोगिता में प्रतिभाग करतीं ​खिलाड़ी।
आजमगढ़। जिला स्तरीय जूनियर बालक-बालिका बास्केटबाल व जूनियर बालक कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन रविवार को सुखदेव पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम में किया गया। कबड्डी बालक, बास्केटबाॅल बालिका व बालक के खेल में आठ-आठ टीमें शामिल हुईं। कबड्डी का फाइनल मैच तरवां परमानपुर बनाम तरौका के बीच खेला गया। इसमें तरौका ने तरवां परमानपुर को 32-10 से पराजित कर खिताब अपने नाम किया।
विज्ञापन

कबड्डी प्रतियोगिता का पहला मैच तरौका बनाम स्टेडियम के बीच खेला गया। इसमें तरौका ने स्टेडियम को पराजित किया। दूसरे मैच में तरवां परमानपुर ने निजामाबाद, तीसरे मैच में स्टेडियम ने दीपक एकेडमी को हराया। पहला सेमीफाइनल मैच तरवां परमानपुर बनाम बनाम स्टेडियम के बीच खेला गया। इसमें तरवां परमानपुर ने स्टेडियम को 15-10 से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया। दूसरा सेमीफाइनल मैच स्टेडियम-बी बनाम तरौका के बीच खेला गया, जिसमें तरौका ने स्टेडियम-बी को 25-10 से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल मैच में तरौका ने तरवां परमानपुर को 32-10 से पराजित कर फाइनल का खिताब अपने नाम किया। इसके पूर्व प्रतियोगिता का उद्घाटन जिला युवा कल्याण अधिकारी सुल्तान सिंह व पुरस्कार वितरण एडीएम राहुल विश्वकर्मा ने किया। इस अवसर पर उप क्रीड़ाधिकारी जेपी यादव, सचिव जिला जिम्नास्टिक्स संघ लक्ष्मण प्रसाद, भूपेंद्र वीर सिंह, मो. इरफान, मिथिलेश यादव, अरविंद कन्नौजिया आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed