फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Tamsa worsens in azamgarh, people living on river banks worried

विकराल हुई तमसा, नदी किनारे बसे लोगों में मचा हड़कंप

Mon, 30 Sep 2019 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 30 Sep 2019 11:24 PM IST
विज्ञापन
Tamsa worsens in azamgarh, people living on river banks worried
मुहम्मदपुर बाजार में जल निकासी की व्यवस्था ना होने से आजमगढ़ वाराणसी मार्ग जल जमाव। - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। नगर की जीवनदायिनी तमसा अब विकराल रूप धारण कर चुकी है। नदी का पानी शहर बाइपास बंधे को छूूने लगा है। जलस्तर में लगातार हो रही बढ़ोत्तरी के कारण नदी किनारे ग्रीन बेल्ट में आवास बनाकर रह रहे लोगों में हड़कंप मच गया है। बहुत से लोग घर छोड़कर पलायन कर चुके हैं। राजघाट पर शवदाह के लिए बनाया गया स्थल पूरी तरह से पानी में डूब चुका है। कालोनियों में जमा पानी को पंप के सहारे बाहर निकाला जा रहा है।
विज्ञापन

नगर से होकर गुजरने वाली तमसा नदी ने अब लोगों को डराना शुरू कर दिया है। नदी में बढ़ोत्तरी का क्रम एक सेमी कम हुआ है। रविवार को तमसा नदी का जलस्तर प्रतिघंटे तीन सेमी की रफ्तार से बढ़ रहा था जो सोमवार को एक सेमी घटकर दो सेमी प्रतिघंटा हो गया। रविवार को तमसा का जलस्तर नरौली गेज पर 72.490 मीटर दर्ज किया गया था जो सोमवार को 72.990 मीटर हो गया। नदी का खतरा बिंदू 74.00 मीटर है। तमसा ने धीरे-धीरे अपने आकार को बढ़ाना शुरू कर दिया है। राजघाट पर शवों के अंतिम संस्कार के लिए बना शवदाह स्थल पूरी तरह से पानी में डूट गया है। नदी का पानी स़ीढ़ियों से ऊपर आ गया है। नदी के किनारे ग्रीन लैंड एरिया में बने ज्यादा मकानों में पानी भर गया है। जिसके कारण लोग घर छोड़ने को विवश हो गए हैं। वहीं बहुत से लोगों मकान के ऊपरी हिस्से पर अपना आशियाना बना लिया है। नदी किनारे लगाए गए रेगुलेटरों की मरम्मत न होने से इनमें रिसाव का क्रम जारी है। जलस्तर बढ़ने के साथ दो रेगुलेटरों से पानी शहर में प्रवेश करने लगा। पूरे दिन बाढ़ खंड के कर्मचारी इन रिसावों को बंद करने में जुटे रहे। बागेश्वर नगर में लगे रेगुलेटर को जिसे रविवार को बंद किया गया था जलस्तर बढ़ने के साथ इसमें रिसाव होने लगा। जिससे मुहल्ले में नदी का पानी प्रवेश करने लगा। वहीं रैदोपुर आफिसर्स कालोनी में लगे रेगुलेटर से भी पानी का रिसाव हो रहा था जिसे कड़ी मशक्कत के बाद बंद किया जा सका। बाग लखरांव पुल के दोनों तरफ बारिश के कारण एप्रोच की हालत बिगड़ गई है।
विज्ञापन

तमसा के जलस्तर में प्रतिघंटे दो सेमी की रफ्तार से बढ़ोत्तरी हो रही है। जिसके कारण रेगुलेटरों से रिसाव भी हो रहा है। लेकिन मैं खुद मौके पर रहते हुए कर्मचारियों से इनकी मरम्मत करा रहा हूं। हमारा विभाग पूरी तरह से चौकन्ना है। नदी और हर रेगुलेटर पर हमारी पूरी नजर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अवनीश कुमार, जेई बाढ़खंड।

जहानागंज के मंगई नदी के पानी से डूबे गांव।

जहानागंज के मंगई नदी के पानी से डूबे गांव।- फोटो : AZAMGARH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed