फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Sweets making factory running on the land of village head

Azamgarh News: ग्राम प्रधान की जमीन पर चल रहा मिठाई बनाने का कारखाना

Sat, 26 Oct 2024 01:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 26 Oct 2024 01:27 AM IST
विज्ञापन
Sweets making factory running on the land of village head
आज़मगढ़। पुलिस प्रशासन और खाद्य विभाग की टीम द्वारा बृहस्पतिवार की रात धर्मूनाला के पास अइनिया में छापा मारकर दो नकली खोवा और मिठाई बनाने की फैक्टरी का भंडाफोड़ किया गया था। इस दौरान पुलिस ने मौके से 13 लोगों को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन

शुक्रवार को एसपी हेमराज मीना ने बताया कि पुलिस व प्रशासन की टीम ने बीती देर रात में शहर कोतवाली क्षेत्र के अइनिया में छापेमारी कर ग्राम प्रधान अवधेश यादव की जमीन ओर संचालित नकली खोवा व मिठाई फैक्टरी का भंडाफोड़ किया था। इसमें 13 लोगों को जांच पड़ताल के बाद गिरफ्तार किया गया है। जिसमें 12 लोग आगरा के व एक मिर्जापुर का निवासी है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि तमाम केमिकल पदार्थ और अन्य सामग्रियों का उपयोग कर यहां पर नकली खोवा और फिर मिठाई भी तैयार की जाती थी।
इस कार्रवाई में 50 क्विंटल मिलावटी खोवा और तमाम मिठाई, 16 कामर्शियल व 02 घरेलू सिलेंडर, 6 लोहे की भट्ठी व केमिकल युक्त पदार्थ व मुख्य आरोपी हरिओम निवासी ग्राम बन्ना थाना फतेहाबाद जनपद आगरा गिरफ्तार किया गया। इन लोगों के डिस्ट्रीब्यूटर राजकुमार को भी हिरासत पुलिस में लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गिरफ्तार लोगों में हरिओम के अलावा विकास निवासी ग्राम बन्ना थाना फतेहाबाद जनपद आगरा, अजय वर्मा निवासी ग्राम टंकी थाना डौकी, आगरा, सीताराम, थाना डौकी, आगरा, गजेन्द्र थाना फतेहाबाद, आगरा , जितेन्द्र निवासी सिलावली थाना फतेहाबाद आगरा , रामसकल निवासी वरना थाना फतेहाबाद आगरा, बटेसरी आगरा, विश्राम निवासी आगरा, नन्द किशोर निवासी आगरा, भूपेन्द्र आगरा, रामू निवासी सिलावली आगरा, राजकुमार मिर्जापुर हैं। जबकि ग्राम प्रधान अवधेश यादव, प्रवेश मौर्या निवासी धर्मू नाला थाना कोतवाली जनपद आजमगढ़, सतीश निवासी आगरा व एक अन्य व्यक्ति नाम पता अज्ञात की पुलिस को तलाश है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed