{"_id":"5e4541fe8ebc3ee5c77dbd3d","slug":"suspect-patient-of-corona-virus-admitted-in-district-hospital-discharged-azamgarh-news-vns510433660","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना वायरस का संदिग्ध मरीज पहुंचा अस्पताल, मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना वायरस का संदिग्ध मरीज पहुंचा अस्पताल, मचा हड़कंप
विज्ञापन
आजमगढ़। जिले में गुरुवार को कोरोना के एक संदिग्ध मरीज के जिला अस्पताल पहुंचने पर हड़कंप मच गया। डॉक्टरों की टीम ने उसे स्पेशल वार्ड में दिनभर भर्ती रखा और शाम में घर भेज दिया। उसके ब्लड का सेंपल जांच के लिए लखनऊ भेजा गया है।
कंधरापुर थाना क्षेेत्र का रहने वाला एक युवक गुरुवार को जिला अस्पताल पहुंचा। डॉ. मुकेश जायसवाल के पास पहुंच कर मरीज ने करीब 25 दिनों से बुखार रहने की शिकायत की। इसके साथ ही कुछ ऐसी शिकायत भी उसने किया, जिसे कोरोना वायरस के लक्षण के रूप में चिह्नित किया गया है। इसपर डॉ. मुकेश ने उक्त मरीज को कोरोना वायरस से ग्रसित मरीजों के लिए बनाये गये स्पेशल वार्ड में भर्ती कर दिया। इसके बाद डॉ. मुकेश जायसवाल, पैथलाजिस्ट डॉ. अजहर ने दिनभर उसे स्पेशल वार्ड में रखा और जांच पड़ताल करते रहे। शाम मे मरीज को जिला अस्पताल से घर भेज दिया गया। बताया जाता है कि उक्त युवक अभी 17 जनवरी को ही चीन से आया था। वहां से लौटने के बाद से ही वह सर्दी, जुखाम व बुखार से परेशान है।
कोरोना वायरस की कोई बात नहीं है। अस्पताल आया युवक चाइना में पढ़ता है। लगभग एक माह पूर्व वह वापस आया है और सप्ताह भर से वह खांसी व बुखार से पीड़ित है, जिसके चलते हमने उसके ब्लड का सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिया है। कोरोना वायरस की कोई तस्दीक नहीं हुई है। डॉ. अजहर, पैथलॉजिस्ट, मंडलीय अस्पताल, आजमगढ़।