{"_id":"5702b1324f1c1b735bc812c8","slug":"support-of-market-close","type":"story","status":"publish","title_hn":"सराफा कारोबारियों के समर्थन में बाजार बंद ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सराफा कारोबारियों के समर्थन में बाजार बंद
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
Updated Mon, 04 Apr 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
सराफा कारोबारियों के समर्थन में बाजार बंद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक्साइज ड्यूटी के विरोध में आंदोलित सराफा कारोबारियों के समर्थन में सोमवार को उद्योग व्यापार मंडल उतरा। इस दौरान व्यापार मंडल के आह्वान पर सोमवार को जिला मुख्यालय से लेकर अन्य बाजारों में दूकानें बंद रहीं। व्यापारियों ने जुलूस निकाला। चौक पर जनसभा कर प्रधानमंत्री और वित्तमंत्री अरुण जेटली का पुतला फूंका। वित्तमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।
बंदी के दौरान जिला उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के पदाधिकारियों द्वारा पूरे नगर का भ्रमण कर लोगों से अपने प्रतिष्ठान बंद रखने की अपील की जा रही थी। जनसभा को संबोधित करते हुए जिला उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के अध्यक्ष संत प्रसाद अग्रवाल ने कहा कि पहले भी आंदोलन हुए हैं।
व्यापारियों की मांगों को सरकार आठ से 10 दिन के अंदर मान लेती थी या फिर कोई संशोधन कर नया रास्ता अख्तियार करती रही हैं लेकिन यहां सराफा कारोबारियों की हड़ताल को आज 35 दिन हो गए लेकिन सरकार के कानों पर जूं तक नहीं रेंग रही। जनसभा के बाद व्यापारियों ने मांगों का ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से वित्तमंत्री को सौंपा। मौके पर सुधीर अग्रवाल, पद्माकर लाल वर्मा, श्रीकांत मौर्या, मनोज बर्नवाल, परवेज अहमद, शाहिद कमर, ख्वाजा शोएब अहमद, अशोक कांस्यकार उपस्थित थे।