फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   suicide in azamgarh debt ridden youth hanged himself he was only son of his parents

आजमगढ़: कर्ज में डूबे युवक ने फांसी लगाकर दी जान, मां-बाप का था इकलौता पुत्र, परिजनों में कोहराम

Wed, 03 Nov 2021 12:50 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 03 Nov 2021 12:50 PM IST
सार

आजमगढ़ जिले के बर्जला गांगेपुर गांव निवासी एक परिवार को छोटी दिवाली के दिन कभी ना भूलने वाला दर्द मिला। परिवार के 40 वर्षीय मुखिया ने आत्महत्या कर ली। 

विज्ञापन
suicide in azamgarh debt ridden youth hanged himself he was only son of his parents
फांसी लगाकर आत्महत्या की। - फोटो : फाइल

विस्तार

आजमगढ़ जिले के बर्जला गांगेपुर गांव निवासी संतविजय राय (40) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बुधवार सुबह ग्रामीणों ने उसका शव पेड़ से लटकता देखा तो गांव में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कि आर्थिक तंगी और कर्ज में डूबने के कारण  संतविजय ने ऐसा खौफनाक कदम उठाया। 

विज्ञापन


जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के बर्जला गांगेपुर गांव निवासी संतविजय राय पुत्र परमानंद राय बुधवार तड़के घर से निकला। गांव से 800 मीटर दूर एक पेड़ पर रस्सी के सहारे फांसी लगा ली। गांव वाले सुबह टहलने निकले तो रस्सी के सहारे पेड़ पर उसका शव लटका देखा।
विज्ञापन


मृतक मां-बाप का इकलौता पुत्र था। वह एक पुत्र और एक पुत्री का पिता था। पत्नी का नाम लक्ष्मी है। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। संत विजय के माता-पिता बांदा में मकान बनवा कर रहते हैं।  ग्रामीणों कहना है कि संतविजय ने कुछ काम के लिए कर्ज लिया था। दीपावली आने पर लोग कर्ज चुकता करने के लिए दबाव बना रहे थे। कर्ज में डूबे होने के कारण उसने यह आत्मघाती कदम उठाया। छोटी दिवाली के दिन घटी इस घटना से गांव में मातम पसर गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पढ़ेंः वाराणसी में भीषण सड़क हादसा: दिवाली पर घर जा रहे मजदूरों से भरी पिकअप पलटी, 4 महिलाओं की मौत, 19 घायल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed