फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Suicide Attempt, Domestic Violence, Step Mother from second floor after Tortured by step mother in Azamgarh

Azamgarh News: सौतेली मां की प्रताड़ना से परेशान युवती ने उठाया खतरनाक कदम, दो मंजिले मकान से लगाई छलांग

Tue, 17 Sep 2024 01:51 PM IST
प्रगति चंद संवाद न्यूज एजेंसी आजमगढ़।
संवाद न्यूज एजेंसी आजमगढ़। Published by: प्रगति चंद Updated Tue, 17 Sep 2024 01:51 PM IST
सार

बखरा गांव निवासी अनीस कुरैशी उर्फ नाटे की 19 वर्षीय पुत्री अरीबा ने मंगलवार की सुबह घर की छत से छलांग लगा दी।

विज्ञापन
Suicide Attempt,  Domestic Violence,  Step Mother  from second floor after Tortured by step mother in Azamgarh
पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सरायमीर थाना क्षेत्र के बखरा गांव में मंगलवार की सुबह उस समय हंगामा मच गया, जब गांव निवासी एक युवती ने दो मंजिला मकान से नीचे छलांग लगा दी। घायलावस्था में उसे उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मार्टीनगंज ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने बताया कि उसके हाथ पैर और कमर की हड्डी टूट गई है। 

विज्ञापन


बखरा गांव निवासी अनीस कुरैशी उर्फ नाटे की 19 वर्षीय पुत्री अरीबा ने मंगलवार की सुबह घर की छत से छलांग लगा दी। बताते चलें कि अरीबा की मां का करीब 19 वर्ष पूर्व निधन हो गया था। उसके निधन के दो वर्ष बाद दोबारा अरीबा के पिता अनीस कुरैशी ने दूसरी शादी कर ली। 
विज्ञापन


शादी के बाद अनीस कुरैशी को दूसरी पत्नी से एक आठ वर्ष का पुत्र अब्दुल रहमान है। वहीं पहली पत्नी से उसे अरीबा और तीन बहन और एक भाई हैं। शादी के बाद अरीबा की सौतेली मां उसके ऊपर अत्याचार करने लगी। उसके द्वारा आए दिन अरीबा के साथ मारपीट की जाती थी। जिससे तंग आकर अरीबा ने मंगलवार की सुबह दो मंजिला घर की छत से नीचे छलांग लगा दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसकी जानकारी होते ही मौके पर काफी संख्या में ग्रामीण जुट गए। आनन-फानन अरीबा को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मार्टीनगंज ले गए। जहां चिकित्सकों ने बताया कि उसकी हालत खतरे से बाहर है लेकिन उसके हाथ पैर और कमर की हड्डी टूट गई है। चिकित्सकों द्वारा उसका उपचार किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed