फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Sugarcane farmers freed from the hassle of uploading Khatauni

खतौनी अपलोड के झंझट से मुक्त हुए गन्ना किसान

Wed, 08 Sep 2021 10:56 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 08 Sep 2021 10:56 PM IST
विज्ञापन
Sugarcane farmers freed from the hassle of uploading Khatauni
गन्ना किसानों को बेहतर डिजिटल सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से गन्ना विभाग ने किसानों को ऑनलाइन घोषणा पत्र भरने के लिए नई (ईआरपी) वेबसाइट बनाई है। ऑनलाइन घोषणा पत्र भरने में खतौनी अपलोड करने की बाध्यता से भी मुक्त कर दिया गया है। इससे किसानों के समय तथा धन की बचत होगी।
विज्ञापन

इस नए वेबसाइट में किसानों को ऑनलाइन घोषणा-पत्र भरने के समय आने वाली जटिल प्रक्रिया को सरलीकृत करने एवं उनकी सुविधाओं को देखते हुए संशोधन का विकल्प उपलब्ध कराया गया है। विभाग ने यह काम किसानों से मिले सुझावों के आधार पर उनके हित को देखते हुए किया है। खतौनी अपलोड, आधार कार्ड के चार अंकों के माध्यम से फार्म ओपन करने, किसानों को फार्म में डाक्यूमेंट अपलोड के सेक्शन को भी सरल करने की व्यवस्था है। इस व्यवस्था से बंटाई पर खेत लेकर खेती करने वाले गन्ना किसानों को अब घोषणपत्र ऑनलाइन भरने में दिक्कत नहीं होगी। इसके साथ ही विभाग किसानों कठिनाइयों को दूर करने के लिए परिक्षेत्रीय अधिकारियों को समय-समय पर दिशा-निर्देश जारी कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed