फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Sugar mill workers on strike due to non-payment of salary in Azamgarh

आजमगढ़ में वेतन भुगतान न होने से हड़ताल पर गए चीनी मिल के कर्मचारी

Thu, 21 Jan 2021 11:53 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 21 Jan 2021 11:53 PM IST
विज्ञापन
Sugar mill workers on strike due to non-payment of salary in Azamgarh
सठियावं चीनी मिल में कर्मचारियों को समझाते मुख्य रसायन विद। - फोटो : AZAMGARH
सठियांव। दि किसान सहकारी चीनी मिल लिमिटेड सठियांव के संचालन में लगी इस्जैक कंपनी के कर्मचारियों ने वेतन न मिलने पर बृहस्पतिवार को हड़ताल कर कर केन कैरियर के सामने प्रदर्शन किया। मुख्य रसायन विद बीके यादव और कार्यदायी संस्था के जीएम वीरेंद्र कुमार मिश्रा ने कर्मचारियों को आश्वासन देकर डेढ़ घंटे बाद हड़ताल खत्म कराया।
विज्ञापन

कर्मचारियों की हड़ताल से मिल में अफरातफरी मच गई और लगभग दो हजार कुंतल गन्ने की क्रशिंग प्रभावित हुई। सठियांव में मिल संचालित करने वाली संस्था इस्जैक के 300 अधिकारी व कर्मचारी कार्यरत हैं। इन कर्मचारियों को बीते नवंबर से वेतन नहीं मिल रहा है। कर्मचारियों का कहना था कि तीन महीने के सीजन में तनख्वाह नहीं मिलेगी तो वे कहां से राशन, दवा और मकान के किराये की व्यवस्था करेंगेे। बच्चों की पढ़ाई का खर्च कहां से लाएंगे। आश्वासन के बाद जब वेतन नहीं मिला तो पहली पाली में कार्यरत लगभग 110 कर्मचारी मिल बंद कर हड़ताल पर चले गए।
विज्ञापन

जानकारी होने पर मुख्य रसायन विद बीके यादव और जीएम वीरेंद्र कुमार मिश्रा मौके पर पहुंचे। कर्मचारी तत्काल भुगतान करने की बात पर अड़ गए। बीके यादव ने कहा कि वेतन भुगतान के लिए 51 लाख रुपये का चेक जारी हो चुका है। कर्मचारी बोले मैसेज आने के बाद मिल चालू होगी। काफी मशक्कत के बाद चेक दिखाने पर लगभग डेढ़ घंटे बाद कर्मचारी काम पर लौटे। इस्जैक के मैनेजर ने बताया कि मिल पर संस्था का पांच करोड़ रुपये बकाया है। हड़ताल करने वालों में अंबरीक सिंह, अमरदीप सिंह, इंद्रमणि राय, हरिदास उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed