फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Sugar mill will be closed tomorrow, sugarcane crushing is not complete

कल बंद हो जाएगी चीनी मिल, गन्ना पेराई पूरा नहीं

Thu, 25 Feb 2021 08:19 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 25 Feb 2021 08:19 PM IST
विज्ञापन
Sugar mill will be closed tomorrow, sugarcane crushing is not complete
सठियांव। किसान सहकारी चीनी मिल सठियांव में 27 फरवरी से पेराई बंद हो जाएगी। जबकि गन्ना पेराई का लक्ष्य अभी पूरा नहीं हुआ है। 47 लाख 600 क्विंटल गन्ना पेराई के सापेक्ष मात्र 22 लाख 70 हजार छह क्विंटल ही पेराई की गई है। पेराई बंद होने की घोषण का किसान विरोध कर रहे।
विज्ञापन

सठियांव मिल प्रबंधन का कहना है कि पेराई सीजन का अंतिम चरण चल रहा है। मिल गेट को छोड़कर कुल 37 क्रय केंद्रों पर पहले ही पर्ची फ्री कर बंद करने की प्रक्रिया चल रही है। अब मिल गेट पर मैसेज देकर 27 फरवरी को पूर्ण रूप से पेराई समाप्त करने की घोषणा कर दी गई है। सर्वे के अनुसार आठ लाख क्विंटल गन्ना मिलने की उम्मीद जताई गई थी, लेकिन मात्र चार लाख क्विंटल गन्ना मिला। उधर, मुख्य गन्ना अधिकारी डॉ. विनय प्रताप सिंह का कहना है कि क्षेत्र में गन्ना नहीं है। परिणामस्वरूप पेराई बंद करने का निर्णय लिया गया। उन्होंने बताया कि इस बार कुल 45 लाख क्विंटल गन्ना पेराई का लक्ष्य रखा गया। इसकी तुलना में अब तक 22 लाख 70 हजार 600 क्विंटल गन्ने की पेराई हुई है। वहीं, रानीपुर के किसान ढक्कू यादव, भुखराज, रमाकर राय आदि का कहना है कि अभी करीब 30 हजार क्विंटल गन्ना पेराई के लिए खेतों में पड़ा है। जिसकी छिलाई व लदाई के बाद दो दिन में मिल गेट पर तौल कराना संभव नहीं है। डायरेक्टर प्रतिनिधि कौशल कुमार सिंह ने भी आरोप लगाया कि जनवरी महीने में मिल गेट की पर्ची रोक कर सेंटर पर भेज दी गई। इससे यह समस्या पैदा हो रही है। उपसभापति पराग यादव ने कहा कि चीनी मिल बंद करने से पहले किसान प्रतिनिधियों से बात करनी चाहिए थी। अभी क्षेत्र में गन्ना है, इसलिए मिल बंद नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed