{"_id":"608fc25ccb17df5f1579191a","slug":"sudden-deterioration-of-newly-elected-bdc-health-death-in-azamgarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"आजमगढ़ : नव निर्वाचित बीडीसी की अचानक बिगड़ी तबीयत, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजमगढ़ : नव निर्वाचित बीडीसी की अचानक बिगड़ी तबीयत, मौत
Mon, 03 May 2021 02:59 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Mon, 03 May 2021 02:59 PM IST
सार
जीत का प्रमाण पत्र लेने के चंद घंटों बाद हुई घटना से परिजनों में मचा कोहराम
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आजमगढ़ में अतरौलिया स्थानीय विकास खंड के सेलहरापट्टी से नव निर्वाचित बीडीसी की सोमवार को सुबह अचानक तबीयत बिगड़ी और जब तक उसे इलाज के लिए ले जाया जाता तब तक उसकी मौत हो गई। जीत का प्रमाण पत्र लेने के चंद घंटों के बाद ही नव निर्वाचित बीडीसी की मौत से परिजनों के साथ ही समर्थकों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
सेल्हरापट्टी बीडीसी सीट से लालदेई पत्नी शिवनाथ ने दावेदारी प्रस्तुत किया था। रविवार को मतगणना के बाद उनकी जीत भी घोषित हो गई। उन्होंने आरओ के समक्ष पहुंच कर अपनी जीत का प्रमाण पत्र भी लिया। इसके बाद घर पहुंचने पर जीत का जश्न भी मनाया गया। लालदेई की जीत पर परिवार के साथ ही समर्थक काफी खुश थे। भोर में अचानक लालदेई की तबीयत खराब हुई और जब तक परिजन उन्हें अस्पताल ले जाते तब तक उन्होंने घर पर ही दम तोड़ दिया। बीडीसी सीट पर जीत का प्रमाण पत्र लेने के चंद घंटो बाद ही लालदेई की मौत से परिजनों के साथ ही समर्थको व ग्रामीणों में शोक की लहर दौड़ गई। बीडीसी की सेल्हरापट्टी सीट अब फिर रिक्त हो गई है, इस सीट पर अब नए सिरे से चुनाव होगा।
विज्ञापन