फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Sub Inspector saluted the leader, then shook hands, was suspended

Azamgarh News: सब इंस्पेक्टर ने नेता को सैल्यूट किया, फिर हाथ मिलाया, निलंबित किए गए

Mon, 16 Dec 2024 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 16 Dec 2024 11:36 PM IST
विज्ञापन
Sub Inspector saluted the leader, then shook hands, was suspended
आजमगढ़। इंडियन रिफॉमर्स ऑर्गेनाइजेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गगन यादव को सैल्यूट करने और उनसे हाथ मिलाने के आरोपों से घिरे पवई थाने के सब इंस्पेक्टर गोपाल माैर्य को सोमवार को निलंबित कर दिया। किसी ने सैल्यूट से संबंधित वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया था, जो वायरल हो गया। एसपी हेमराज मीणा ने मामले का संज्ञान लिया और सब इंस्पेक्टर को निलंबित कर दिया। सब इंस्पेक्टर के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश भी दिए गए हैं।
विज्ञापन




मामला चार दिसंबर का बताया जा रहा है। वायरल वीडियो के मुताबिक, सब इंस्पेक्टर सरायपुर गांव में ड्यूटी पर थे। इसी बीच इंडियन रिफॉमर्स ऑर्गेनाइजेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गगन यादव गाड़ी से आते हैं। सब इंस्पेक्टर पहले सैल्यूट करते हैं, फिर पास जाकर वर्दी में हाथ मिलाते हैं। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण चिराग जैन ने बताया कि पवई थाना क्षेत्र के सरायपुर गांव में कुछ दिन पहले एक व्यक्ति की हत्या हो गई थी। पीड़ित परिवार से मिलने के लिए नेता गगन यादव गांव में आए हुए थे। सुरक्षा-व्यवस्था को कायम रखने के लिए पवई थाना प्रभारी ने सब इंस्पेक्टर गोपाल माैर्य और दो सिपाहियों की ड्यूटी लगाई थी। सब इंस्पेक्टर ने गगन यादव को सैल्यूट किया है, जो उनके कर्तव्य और प्रोटोकॉल के नियम के अनुरूप नहीं है। प्रोटोकॉल के उल्लंघन पर सब इंस्पेक्टर गोपाल मौर्य को निलंबित किया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जो भी तथ्य प्रकाश में आएंगे, उस हिसाब से आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed