{"_id":"67d084c88b4cfe3c82028df6","slug":"students-with-less-than-standard-attendance-should-not-be-allowed-to-appear-in-the-exams-dowry-system-and-child-marriage-should-be-stopped-and-the-district-should-be-drug-free-azamgarh-news-c-258-1-svns1001-128667-2025-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: मानक से कम उपस्थिति वाले छात्रों को न देने दें परीक्षा, बंद हो दहेज प्रथा और बाल विवाह, नशा मुक्त हो जिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: मानक से कम उपस्थिति वाले छात्रों को न देने दें परीक्षा, बंद हो दहेज प्रथा और बाल विवाह, नशा मुक्त हो जिला
विज्ञापन
आजमगढ़। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल मंगलवार को महाराजा सुहेलदेव राज्य विश्वविद्यालय पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने कार्य परिषद के सदस्यों के साथ बैठक की।
कुलपति प्रो. संजीव कुमार ने प्रगति के संबंध में रिपोर्ट प्रस्तुत की गई। इस पर राज्यपाल ने मानक से कम उपस्थिति वाले छात्रों को परीक्षा में न बैठने देने के निर्देश दिए। साथ ही विश्वविद्यालय और कक्षाओं में सीसी कैमरे लगाएं व उसकी नियमित निगरानी भी करें।
राज्यपाल ने कहा कि कंट्रोल सर्वर बनाएं और उसकी भी निगरानी करें। विद्यार्थियों की कोई भी समस्या हो, उसका तत्काल निराकरण कराएं। विद्यार्थियों के पंजीकरण के सापेक्ष उनकी उपस्थिति शत-प्रतिशत सुनिश्चित हो।
उपस्थिति पंजिका एवं कक्षा में लगाए गए सीसी टीवी के डाटा से उपस्थिति की क्रॉस चेकिंग कराएं। वीसी से कहा कि महाविद्यालयों की कक्षा में शत प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित कराने के लिए पहले प्रार्थना कराएं, इसमें छात्र-छात्राओं सहित समस्त अध्यापक उपस्थित रहें। यदि कोई छात्र प्रार्थना सभा में अनुपस्थित रहे तो उसका कारण जानकर निराकरण कराएं।
विज्ञापन
पीडब्ल्यूडी और ठेकेदार 30 दिन में दूर करें कमियां : 31 मार्च से साइकिल यात्रा शुरू होने वाली है, राज्यपाल ने कहा कि यह साइकिल यात्रा जिन ग्राम पंचायतों से जाएगी, उनमें सभा कराएं, लोगों को दहेज प्रथा, बाल विवाह, आत्मनिर्भर भारत व विकसित भारत के बारे में बताएं। इन्फ्रास्ट्रक्चर से संबंधित कमियों पर पीडब्ल्यूडी व संबंधित ठेकेदार को निर्देश दिया कि कमियों को 30 दिन में ठीक कराएं। राज्यपाल ने प्रशासनिक भवन में केंद्रीय पुस्तकालय का उद्घाटन किया। बैठक में मंडलायुक्त विवेक, डीआईजी सुनील कुमार सिंह, डीएम नवनीत सिंह चहल, एसएसपी हेमराज मीना, सीडीओ परीक्षित खटाना, कुलपति प्रो. संजीव कुमार आदि उपस्थित थे। इधर, बैरिकेडिंग कम पड़ने पर पुलिस ने गाड़ियों के टायर को सड़क पर रख कर गाड़ियों के आवागमन को रोका।