{"_id":"64ca9d29470682d8b6031f16","slug":"students-came-out-on-the-road-in-support-of-the-girl-student-demanding-her-arrest-azamgarh-news-c-20-1-vns1030-315213-2023-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: छात्रा के समर्थन में सड़क पर उतरे छात्र, गिरफ्तारी की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: छात्रा के समर्थन में सड़क पर उतरे छात्र, गिरफ्तारी की मांग
विज्ञापन
चिल्ड्रेन गर्ल्स स्कूल की तीसरी मंजिल से कूदकर छात्रा के आत्महत्या करने के मामले में बुधवार को कई संगठन और छात्र सड़क पर उतर आए। कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन के साथ ही उन्होंने स्कूल को सील करने और दोषियों को गिरफ्तार करने की मांग की। परिजनों को न्याय दिलाने तक तक संघर्ष करने का एलान किया।
बुधवार को सुबह परिवर्तन सेवा संस्थान, अभिभावक महासंघ, आजाद भगत सिंह संस्थान व लायंस हेल्प क्लब के बैनर तले छात्रों का समूह कलेक्ट्रेट पर एकत्र हुआ। छात्रों ने नारेबाजी करते हुए छात्रा के परिजनों को न्याय दिलाने तक संघर्ष करने का एलान किया।
जानकारी होते ही एडीएम प्रशासन अनिल कुमार मिश्रा पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और छात्रों से वार्ता का प्रयास किया। लेकिन वे जिलाधिकारी से बात करने पर अड़े रहे। एक घंटे के धरना प्रदर्शन के बाद एडीएम प्रशासन पांच सदस्यीय छात्रों के प्रतिनिधिमंडल को लेकर जिलाधिकारी से मुलाकात कराने गए।
विज्ञापन
आंदोलनकारी छात्रों ने कहा कि जब तक न्याय नहीं मिलता तब तक संघर्ष जारी रहेगा। वहीं नारी शक्ति संस्थान ने भी जिलाधिकारी से मिल कर पत्रक सौंपा और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
इस दौरान विवेक पांडेय, युधिष्ठिर दुबे, हरिवंश मिश्र, श्रेयांश सिंह, मोनू विश्वकर्मा, तरुण यादव, विवेक राय, नीरज सिंह, शारिक खान आजमी, तरुण यादव, सुल्तान, आमिर खान आज़मी, संजय निषाद आदि रहे।