फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Students and parents were stunned after receiving the honor

सम्मान पाकर गदगद हुए छात्र और अभिभावक

Fri, 04 Nov 2022 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Nov 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Students and parents were stunned after receiving the honor
लखनउ में अमर उजाला द्वारा आयेजित मेधावी छात्र सम्मान समारोह में छात्र अर्पित सिंह को सम्मानित क? - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। यूपी बोर्ड की 2021-22 की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर मेरिट में स्थान हासिल करने वाले विद्यार्थियों को लखनऊ में बृहस्पतिवार को जिले के दो छात्रों को अमर उजाला ‘मेधावी छात्र सम्मान’ समारोह में सम्मानित किया गया। सम्मान पाकर छात्र व अभिभावक गदगद हो गए। सामाजिक सरोकारों की शृंखला में अमर उजाला की ओर से मेधावी सम्मान समारोह का आयोजन विगत कई वर्षों से किया जा रहा है। इस वर्ष प्रदेश स्तरीय मेरिट सूची में पहले दस स्थान पर रहने वालों के साथ ही जिले स्तर पर पहला स्थान पाने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। लखनऊ के गोमतीनगर स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में मेधावी सम्मानित हुए। जनपद के पवई ब्लाक के रामनगर गांव निवासी एवं एसएलबीएसआईसी मिल्कीपुर के छात्र अर्पित सिंह ने 93.83 फीसद अंक प्राप्त कर हाईस्कूल में जिला टॉप किया था। जबकि लालगंज तहसील के बिठुआ गांव निवासी एवं रामलखन एसआईसी हरीरामपुर के इंटरमीडिएट के छात्र रिशु यादव 90.60 फीसद अंक लेकर जिले में टॉप रहे। ‘मेधावी छात्र सम्मान’ समारोह में रिशु यादव अपनी मां उषा तो अर्पित सिंह अपने पिता कमलेश सिंह के साथ पहुंचे थे। सम्मान पाकर छात्र व अभिभावक काफी खुश नजर आए। वहीं जिले में भी खुशी की लहर रही।

लखनउ में अमर उजाला द्वारा आयेजित मेधावी छात्र सम्मान समारोह में सम्मानित रिशु यादव।संवाद

लखनउ में अमर उजाला द्वारा आयेजित मेधावी छात्र सम्मान समारोह में सम्मानित रिशु यादव।संवाद- फोटो : AZAMGARH

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed