फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Students' account will be opened in India Post Payment Bank

इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक में खुलेगा विद्यार्थियों का खाता

Tue, 26 Jul 2022 11:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 26 Jul 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
Students' account will be opened in India Post Payment Bank
आजमगढ़। परिषदीय स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों का अब डाकघरों में आसानी से आधार कार्ड बनेगा। साथ ही बच्चियों के लिए सुकन्या समृद्धि योजना के खाते भी खोले जाएंगे। वहीं अब अभिभावकों के इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक के खाते भी खुलेंगे। ताकि डीबीटी के तहत मिलने वाली योजनाओं का लाभ उन्हें तुरंत प्राप्त हो सके। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि परिषदीय विद्यालयों में पढ़ाई करने वाले छात्र-छात्राओं को यूनिफार्म, जूता, मोजा, एवं बैग के लिए शासन से धनराशि मिलती है। बच्चों के अभिभावकों के खाते में डीबीटी यानी डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के माध्यम से भेजी जाती है। बीएसए ने समय से डीबीटी के कार्य को पूर्ण करने के लिए निर्देश दिए हैं। एक तरफ जहां बच्चों के आधार कार्ड बनवाने में समस्या आ रही वहीं दूसरी तरफ बैंकों में खाता खोलने के लिए भी समस्या आ रही थी। शासन ने समस्या को गंभीरता से लिया और इसका निदान करने के लिए निर्देश दिया। शासन ने निर्देश जारी किए हैं कि प्राइमरी स्कूल के छात्रों के अभिभावकों का खाता डीबीटी लाभ के लिए इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक में खोला जाए। ताकि बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा निशुल्क यूनीफार्म स्वेटर, जूता-मोजा तथा स्कूल बैग की धनराशि छात्र-छात्राओं के माता पिता व अभिभावकों को पीएफएमएस के माध्यम से भेजा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed