{"_id":"5efdcf148ebc3e42b050ffb0","slug":"street-light-action-plan-cancell-drainage-road-construction-work-included-azamgarh-news-vns5334345126","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्ट्रीट लाइट की कार्ययोजना कैंसिल, जल निकासी-सड़क निर्माण के कार्य शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्ट्रीट लाइट की कार्ययोजना कैंसिल, जल निकासी-सड़क निर्माण के कार्य शामिल
विज्ञापन
आजमगढ़। कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम राजेश कुमार की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को नगर निकायों में 15वें वित्त का धनराशि से बनाई गई कार्ययोजना की समीक्षा की गई। इस दौरान डीएम ने स्ट्रीट लाइट से संबंधित सभी कार्यों को कैंसिल कर दिया। इसके स्थान पर अवस्थापना संबंधी कार्यों को कार्ययोजना में शामिल करने को कहा। विकास कार्यों को पारदर्शिता के साथ ही लागू करने को कहा।
ईओ नगर पालिका आजमगढ़ ने आवंटित धनराशि के सापेक्ष 276.32 लाख, ईओ मुबारकपुर ने 251.96 लाख, ईओ नगर पंचायत अतरौलिया ने 22.73 लाख, ईओ महराजगंज ने 18.59 लाख, बिलरियागंज ने 33.98 लाख, जीयनपुर ने 29.93 लाख, अजमतगढ़ ने 39.88 लाख, निजामाबाद ने 32.99 लाख, सरायमीर ने 51.48 लाख, फूलपुर ने 24.81 लाख, माहुल 29.84 लाख, कटघर लालगंज ने 34.84 लाख, मेंहनगर ने 38.32 लाख, ईओ जहानागंज बाजार ने 68.75 और ईओ बूढ़नपुर ने 52.10 लाख के कार्य कराये जाने के लिए कार्ययोजना प्रस्तुत की।
डीएम ने अतरौलिया, बिलरियागंज, जीयनपुर, अजमतगढ़, निजामाबाद, सरायमीर, फूलपुर के स्ट्रीट लाइट के प्रस्तावित कार्यों को कौंसिल कर दिया। जल निकासी, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, परि संपत्तियों के रख-रखाव, सड़क निर्माण आदि से संबंधित कार्यों की कार्ययोजना मांगी। जिन नगर पंचायतों को जेसीबी खरीदने की आवश्यकता हो तो उसका भी प्रस्ताव मांगा। कहा कि सभी सामानों को जेम पोर्टल से ही खरीदना है।
विज्ञापन
संक्रामक बीमारी फैली तो ईओ पर कार्रवाई
डीएम ने ईओ को निर्देश दिए कि अपने क्षेत्रों में साफ-सफाई, जल निकासी की व्यवस्था ठीक कराएं। ताकि डायरिया, डेंगू, मलेरिया, जेई आदि की बीमारी न फैले। यदि किसी भी निकाय में बीमारी की शिकायत मिली तो संबंधित ईओ के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। रोजाना फॉगिंग रोस्टर के अनुसार कराएं। नये जो कार्य स्वीकृत किए गए हैं, उसका टीएस करा लें। नाले के कार्य जल निगम से टीएस कराने के बाद ही कराएं। एडीएम प्रशासन नरेन्द्र सिंह, एसडीएम सदर रावेन्द्र सिंह, ईओ आदि थे।