फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Stray monsoon increased the difficulty of farmers

भटके मानसून ने बढ़ाई किसानों की मुश्किल

Mon, 11 Jul 2016 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/आजमगढ
अमर उजाला ब्यूरो/आजमगढ Updated Mon, 11 Jul 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
 Stray monsoon increased the difficulty of farmers
धान की खेती
एक तरफ मौसम विज्ञानी जहां अच्छी बारिश की संभावना जता रहे हैं। वहीं झलक दिखलाने के बाद गायब हुए मानसून ने किसानों की मुश्किलों को बढ़ा दिया है। सूख रही फसलों को बचाने की चुनौती किसानों  के सामने खड़ी हो गई है। 
विज्ञापन


मौसम विज्ञानियों की बातों पर विश्वास कर बहुत से किसानों ने बहुत पहले की धान की नर्सरी डाल दी थी। जैसे ही मानसून की पहली बारिश हुई किसानों को लगा कि मानसून आ गया। किसानों ने खेेतों में धान की रोपाई शुरू कर दी। बहुत से किसान धान की रोपाई कर भी चुके हैं लेकिन दो दिन हल्की फुल्की बारिश के बाद मानसून तो जैसे रास्त ही भटक गया। हालत यह हो गई है किसानों के खेत में बड़ी-बड़ी दरारें पड़ गई हैं।
विज्ञापन


किसान अपनी गाड़ी कमाई को इस तरह से सूखता देख परेशान है। फसल को बचाने के लिए किसान निजी साधनों से खेतों में पानी चलाने में लगा हुआ है। लेकिन उनका मानना है कि अगर बारिश नहीं हुई तो फसल बचाना कठिन होगा। क्योंकि विगत कई वर्षों में हुई कम बारिश से जलस्तर काफी नीचे चला गया है। जिसके कारण ट्यूबवेल भी पानी छोड़ रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सगड़ी तहसील क्षेत्र के अंजान शहीद गांव के प्रधान सुभान, रामदरश सिंह, मनोज यादव, बेचू प्रजापति, सुनील, दीपक का कहना है कि बारिश न होने से फसल बर्बाद हो रही है। जिनके पास टयूबवेल हैं वह अपने खेतों में ही पानी चला रहे हैं। जब उनके खेत में सिंचाई हो जाएगी तब वह दूसरों को देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed