{"_id":"5a5a56944f1c1bed408b4b7f","slug":"stoning-on-police-team-during-encrochment","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतिक्रमण हटाने गई पुलिस टीम पर मनबढ़ों ने की पत्थरबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतिक्रमण हटाने गई पुलिस टीम पर मनबढ़ों ने की पत्थरबाजी
ब्यूरो,अमर उजाला,आजमगढ़
Updated Sun, 14 Jan 2018 12:27 AM IST
विज्ञापन
पथराव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के कजराकोल गांव में शुक्रवार की शाम चकमार्ग पर अतिक्रमण की सूचना पर पहुंची डायल 100 की टीम पर मनबढ़ों ने पथराव कर दिया जिससे पुलिस की गाड़ी का शीशा टूट गया।
वहीं चोट लगने से दरोगा घायल हो गए। मनबढ़ों के अचानक हमले पर पुलिस ने भागकर किसी तरह से जान बचाई। स्थानीय डाक्टर के यहां इलाज कराने के बाद घायल दरोगा ने मनबढ़ों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जबकि अन्य की तलाश की जा रही है।
केस दर्ज कराने वाले दरोगा रियाज अहमद की ड्यूटी फूलपुर कोतवाली क्षेत्र में डायल 100 गाड़ी पर है। शुक्रवार को रियाज अहमद ड्यूटी पर थे। तभी सूचना मिली की फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के कजराकोल गांव में कुछ मनबढ़ सार्वजनिक रास्ते पर अतिक्रमण कर रहे हैं।
विज्ञापन
दरोगा अपनी टीम के साथ गांव में पहुंचे। पुलिस अभी कार्रवाई शुरू भी नहीं कर पाई थी कि गांव के जीयालाल, उसकी पत्नी लीला देवी आदि ने पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया। मनबढ़ों के ईंट पत्थर चलाने से पुलिस जीप का शीशा टूट गया तथा दरोगा रियाज अहमद घायल हो गए।
इसके बाद पुलिस ने वहां से भागकर अपनी जान बचाई। सीएचसी फूलपुर में इलाज कराने के बाद दरोगा ने फूलपुर कोतवाली में जीयालाल उसकी पत्नी आदि के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई। केस दर्ज करने के बाद पुलिस ने जीयालाल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश जारी है।