फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Stones were pelted at houses in Rajbhar Basti, four injured

राजभर बस्ती में घरों पर किया पथराव, चार घायल

Sat, 19 Mar 2022 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 19 Mar 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
Stones were pelted at houses in Rajbhar Basti, four injured
होली पर जिले में कई जगहों पर मारपीट हुई। इसके साथ ही राजभर बस्ती के घरों पर भी ईंट पत्थर से हमला बोला गया। सूचना पर नवनिर्वाचित विधायक दुर्गा प्रसाद यादव मौके पर पहुंचे और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग पुलिस व प्रशासन से की।
विज्ञापन

पहली घटना जहानागंज थाना क्षेत्र में घटी जहां के गांव के ही दबंग लोगों ने शुक्रवार को दिन में राजभर बस्ती में पहुंच गए और एक दल विशेष को वोट देने की बात कहते हुए गालियां देने लगे। राजभर बस्ती के लोगों ने विरोध किया तो ईंट-पत्थर चलाते हुए लोगों के घरों को नुकसान पहुंचाने के साथ ही चार लोगों को घायल भी कर दिया। सूचना पर जब तक पुलिस मौके पर पहुंचती तब तक दबंग मौके से फरार हो गए। वहीं दूसरी घटना शहर से सटे देवखरी गांव के कन्नौजिया बस्ती में हुई। यहां भी दबंगों ने दल विशेष को वोट देने की बात कहते हुए कन्नौजिया बिरादरी के लोगों के घर पर धावा बोल दिया। यहां भी कई लोग चोटिल हुए और कई लोगों के घरों के छप्पर आदि क्षतिग्रस्त हो गए। दोनों घटनाओं के बाद नवनिर्वाचित विधायक दुर्गा प्रसाद यादव गांव में पहुंचे और ग्रामीणों से मिल कर घटनाक्रम की जानकारी लिया। इसके साथ ही पुलिस व प्रशासन से दोषियों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed