फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Stirred by the death of a migrant who came from Mumbai 13 days ago

आजमगढ़ में मुंबई से 13 दिन पहले आए प्रवासी की मौत से हड़कंप

Fri, 05 Jun 2020 05:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2020 05:06 PM IST
विज्ञापन
Stirred by the death of a migrant who came from Mumbai 13 days ago
मार्टीनगंज। दीदारगंज के मखदुमपुर वनगांव में मुंबई से 13 दिन पहले आए एक प्रवासी बुजुर्ग की बृहस्पतिवार रात मौत हो गई। उसे बुखार और सांस फूलने की शिकायत थी। उसने प्राइवेट चिकित्सक को दिखाया था लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। जिला अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। प्रशासन और चिकित्सा विभाग को इसकी जानकारी दे दी गई है। अभी तक कोई गांव नहीं पहुंचा है। शव को अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन

गांव निवासी 60 वर्षीय बुजुर्ग मुंबई में ऑटो चलाता था। 23 मई को श्रमिक स्पेशल ट्रेन से आया था और होम क्वारंटीन था। तीन जून को अचानक तबीयत खराब हुई। परिवार वालों का कहना है कि अचानक बुखार और सांस फूलने लगी। परिवार वालों ने उसे स्थानीय डॉक्टर को दिखाया तो उसने दवा दी, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। बृहस्पतिवार शाम परिजन उसे रानी की सराय में निजी डॉक्टर को दिखाने के लिए लेकर गए, लेकिन डॉक्टर ने भर्ती नहीं किया। परिजन उसे आजमगढ़ ले जा रहे थे कि रास्ते में ही रात करीब नौ बजे उसकी मौत हो गई। शव अभी घर पर पड़ा है। इसकी जानकारी तहसील के अधिकारियों और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टरों को दे दी गई है। वहीं, जब गांववालों और क्षेत्रवासियों को पता लगा कि मृतक कुछ दिन पहले मुंबई से आया था तो लोगों के अंदर कोरोना से हुई मौत का भय हो गया। मृतक के चार पुत्र हैं। वहीं, दोपहर तक किसी अधिकारी और चिकित्सक के न आने पर ग्रामीणों ने शव का अपने स्तर पर अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed