फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Sticks used in land dispute, five injured from both sides

Azamgarh News: भूमि विवाद में चले लाठी-डंडे, दोनों पक्षों से पांच घायल

Mon, 29 Jan 2024 01:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jan 2024 01:22 AM IST
विज्ञापन
Sticks used in land dispute, five injured from both sides
कप्तानगंज थाना के रतनावे गांव में रविवार की सुबह दो पक्षों में जम कर लाठी-डंडा व ईंट-पत्थर चले। इस घटना में दोनों पक्षों से पांच लोग घायल हो गए। तीन दिनों से यह विवाद चल रहा था और पुलिस मात्र 151 में कुछ लोगों का चालान कर अपनी जिम्मेदारी पूरी कर ली थी। परिणाम स्वरूप रविवार की सुबह दोनों पक्ष पुन: आमने-सामने हो गए।
विज्ञापन

रतनावे गांव निवासी दिव्यांग विंद्रासन मौर्य व इंद्रसेन मौर्य के बीच काफी दिनों से भूमि विवाद चला आ रहा है। बीते शुक्रवार को भी दोनों पक्षों में विवाद हुआ था तो सूचना पर पुलिस पहुंची थी। कार्रवाई के नाम पर कुछ लोगों का 151 में चालान कर दिया गया था। इसके बाद रविवार की सुबह इंद्रसेन मौर्य पक्ष की तरफ से विवादित जमीन पर निर्माण शुरू करा दिया गया। इसका दिव्यांग विंद्रासन ने विरोध किया तो कहासुनी के बाद बात बढ़ गई और दोनों पक्ष लाठी-डंडा व ईंट-पत्थर से एक दूसरे पर हमला कर दिया। इस घटना में एक पक्ष से विंद्रासन के साथ ही उसकी दिव्यांग पत्नी नीलम तथा दूसरे पक्ष से माधुरी, माया व शांति घायल हो गए। विंद्रासन का आरोप है कि विपक्षी इंद्रासन का एक भाई पुलिस में है, इसके चलते थाने पर उनकी सुनवाई हो रही है। जबकि विवादित भूमि का मामला न्यायालय में भी विचाराधीन है। इसके बाद भी विपक्षी निर्माण करा रहे हैं। दोनों पक्षों ने थाने तहरीर दी है।
विज्ञापन


भूमि विवाद को लेकर मारपीट हुई है। दोनों पक्षों की तहरीर मिली है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। विवाद की जांच की जा रही है। जल्द ही आवश्यक कार्रवाई दोषियों पर की जाएगी। - संजय पाल, थानाध्यक्ष कप्तानगंज।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed