फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Stay in the area from 8 to 10 in the morning and take stock of the cleanliness.

Azamgarh News: सुबह आठ से दस बजे तक क्षेत्र में रहकर साफ-सफाई का लें जायजा

Thu, 02 Nov 2023 11:34 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 02 Nov 2023 11:34 PM IST
विज्ञापन
Stay in the area from 8 to 10 in the morning and take stock of the cleanliness.
आजमगढ़। सभी अधिशासी अधिकारी प्रतिदिन सुबह आठ से दस बजे तक क्षेत्र में रहकर साफ-सफाई का जायजा लें। फिर 10 से 12 बजे तक जन सुनवाई करें। उसके बाद क्षेत्र में जाकर टैक्स की वसूली, फागिंग का निरीक्षण, निर्माण कार्यों का निरीक्षण करें और नियमित रूप से उसकी रिपोर्ट प्रस्तुत करें। उक्त निर्देश जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज ने बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में नगर निकायों के अंतर्गत विकास कार्यों एवं सुंदरीकरण के संबंध में आयोजित बैठक में दिए।
विज्ञापन

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने समस्त अधिशासी अधिकारी नगर पालिका व नगर पंचायत को निर्देश दिया कि नगर निकायों में विकास कार्य कराए जाने के लिए प्रस्ताव प्रस्तुत करें। समस्त ईओ को निर्देश दिए कि जहां पर जमीन चिन्हित हो गयी है, वहां पर जल्द से जल्द एमआरएफ सेंटर का निर्माण कराएं। जहां पर अभी तक जमीन चिन्हित नहीं हुई है, उसके संबंध में रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए संबंधित एसडीएम से समन्वय स्थापित कर जमीन का चिन्हांकन करें।
विज्ञापन

उन्होंने निर्देश दिया कि एफएचटीसी के कार्यों में मैन पावर बढ़ाकर जल्द से जल्द कनेक्शन दें। निर्देशित किया कि निर्धारित समय से पहले ही कूड़ा कलेक्शन हो जाना चाहिए। सामुदायिक शौचालय पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण नहीं होना चाहिए तथा सामुदायिक शौचालय हर हाल में चालू एवं साफ होना चाहिए। कहा कि जहां पर सामुदायिक शौचालय निर्माणाधीन हैं, उसे निर्धारित समय में पूर्ण करें। नगर निकायों में सफाई कराते समय की जीयो टैग फोटो भेजें। उन्होंने निर्देश दिया कि नगर निकायों में रोस्टर के अनुसार फागिंग, सफाई कराते हुए क्राॅस चेकिंग कराएं। फागिंग के संबंध में किसी भी प्रकार की शिकायत नहीं आनी चाहिए। कायाकल्प योजना के तहत नगर निकायों में स्थित विद्यालयों में सभी बिंदुओं पर कार्य कराते हुए संतृप्त करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व आजाद भगत सिंह, अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड प्रथम अरविंद सिंह, समस्त अधिशासी अधिकारी नगर पालिका व नगर पंचायत आजमगढ़ सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed