फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   State Women's Commission member held public hearing

राज्य महिला आयोग की सदस्य ने की जन सुनवाई

Thu, 07 Jul 2022 12:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jul 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
State Women's Commission member held public hearing
आजमगढ़। राज्य महिला आयोग की सदस्य संगीता तिवारी की अध्यक्षता में पुलिस लाइन सभागार में मिशन शक्ति 4.0 के तहत महिला उत्पीड़न के रोकथाम एवं पीड़ित महिलाओं को न्याय दिलाने के लिए बुधवार को महिला जन सुनवाई का आयोजन किया गया। इस अवसर पर शिकायतकर्ताओं द्वारा कुल 30 शिकायतें प्राप्त हुईं, जो घरेलू हिंसा, जमीनी विवाद, धोखाधड़ी, साइबर क्राइम आदि से संबंधित थी। जिसमें से 10 प्रकरण का दोनो पक्षों को मौके पर बुलाकर निस्तारण कराया गया। संगीता तिवारी ने जिला प्रोबेशन अधिकारी को निर्देश दिया कि उक्त प्रकरणों पर त्वरित निस्तारण के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों से समंवय स्थापित कर प्रकरणों का भेजें। जिससे कि उक्त प्रकरणों का जल्द से जल्द निस्तारण किया जा सके। उन्होंने बताया कि कोई भी पीड़ित महिला राज्य महिला आयोग के व्हाट्सअप नंबर- 6306511708 पर अपने शिकायत पत्र के साथ आधार कार्ड लगाते हुए भेज सकती है। इस के साथ ही मोबाइल नंबर 7839930410 पर भी कोई भी पीड़ित महिला शिकायत पत्र के साथ आधार कार्ड भेज सकती है। जनसुनवाई के बाद उन्होंने पुलिस लाइन के प्रांगण में ढ़ीठोर का पौधा लगाया। इस मौके पर जिला प्रोबेशन अधिकारी बीएल यादव, एसीएमओ डा. वाई प्रसाद, एसओ महिला थाना मधु पनिका, महिला कल्याण अधिकारी प्रीती उपाध्याय, वन स्टाप सेंटर मैनेजर सरिता पाल, डीसी अन्नु सिंह, रंजना मिश्रा, ममता यादव, समाज कल्याण विभाग, जिला कार्यक्रम विभाग एवं पुलिस विभाग के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed