फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   State President of AIMIM received threat

एआईएमआईएम के प्रदेश अध्यक्ष को मिली धमकी

Tue, 01 Oct 2019 11:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Oct 2019 11:00 PM IST
विज्ञापन
State President of AIMIM received threat
अहरौला। आल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लेमीन के प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली को किसी ने दो दिन पूर्व फोन पर गाली देते हुए जान से मारने की धमकी दी है। शौकत अली ने थाने में तहरीर दी तो पुलिस केस दर्ज करने की बजाय मौन साध गई। मंगलवार को मामला संज्ञान में आने पर एसपी त्रिवेणी सिह़ ने एसओ को फटकार लगाई, तब जाकर केस दर्ज हुआ। शौकत द्वारा उपलब्ध कराए गए फोन नंबर के आधार पर आरोपी की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन

अहरौला थाना क्षेत्र के नगर पंचायत माहुल के रहने वाले शौकत अली पुत्र मोहम्मद रफी खां आल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लेमीन (एआईएमआईएम) के प्रदेश अध्यक्ष हैं। शौकत अली के मुताबिक वह 27 सितंबर की रात को अपने घर पर थे। तभी मोबाइल पर एक फोन आया। रिसीव करने पर फोन करने वाले ने नाम पूछा और गालियां देने लगा। पहले तो शौकत ने किसी अपने द्वारा किए गए मजाक को समझकर उसकी आवाज के जरिए पहचानने का प्रयास किया। पहचान करने में असफल होने पर उसके द्वारा दी जाने वाली गाली का विरोध किया तो वह जान से मारने की धमकी दी। घटना से डरे शौकत अली ने अहरौला थाने में तहरीर दी, लेकिन पुलिस कार्रवाई की बजाय जांच के नाम पर दबाकर बैठ गई। मंगलवार को शौकत एसपी से मिलकर इसकी शिकायत की। एसपी त्रिवेणी सिंह ने एसओ को फोन कर फटकार लगाते हुए कार्रवाई का निर्देश दिया तो रिपोर्ट दर्ज की गई। पीड़ित के मुताबिक फोन करने वाला अपने को आजमगढ़ शहर का रहने वाला बताया। एसओ अहरौला मदनचंद पटेल ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। शौकत द्वारा दिए गए फोन नंबर का डिटेल निकलवाते हुए आरोपी की तलाश की जा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed