{"_id":"6560e13f5f6b8c1ccf045002","slug":"stadium-azamgarh-won-the-final-match-by-nine-wickets-azamgarh-news-c-258-1-svns1005-7795-2023-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: स्टेडियम आजमगढ़ ने नौ विकेट से जीता फाइनल मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: स्टेडियम आजमगढ़ ने नौ विकेट से जीता फाइनल मैच
विज्ञापन
सुखदेव पहलवान स्टेडियम में चल रहे जिला स्तरीय जूनियर बालक क्रिकेट प्रतियोगिता का शुक्रवार को फाइनल मैच खेला गया। इसमें स्टेडियम आजमगढ़ ने बूढ़नपुर को हरा कर फाइनल अपने नाम किया।
पंडित दीन दयाल उपाध्याय जन्मशताब्दी वर्ष के अवसर पर क्षेत्रीय खेल कार्यालय द्वारा स्टेडियम में चार दिवसीय जिला स्तरीय जूनियर बालक क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजित की गई। प्रतियोगिता में आठ टीमों ने प्रतिभाग किया था। चौथे दिन प्रतियोगिता का फाइनल मैच स्टेडियम आजमगढ़ व ओमकार क्रिकेट एकेडमी बूढ़नपुर के बीच खेला गया। जिसमें स्टेडियम, आजमगढ़ ने ओमकार क्रिकेट एकेडमी को नौ विकेट से पराजित कर फाइनल का खिताब अपने नाम किया। ओमकार क्रिकेट एकेडमी ने टास जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 92 रनों का लक्ष्य स्टेडियम को दिया। एकेडमी की तरफ से शुभम ने 20 और अनिल ने छह रनों का योगदान दिया।
स्टेडियम की तरफ गेंदबाजी में अखंड ने 15 रन देकर दो, धनंजय ने 17 रन देकर दो व तामोग्न ने 17 देकर दो विकेट लिए। स्टेडियम आजमगढ़ की तरफ से बल्लेबाजी में दिपांशु यादव ने नाबाद 52 और धनंजय ने नाबाद 35 रनों का योगदान दिया। ओमकार क्रिकेट एकेडमी की तरफ से गेंदबाजी में अंकित ने पांच रन देकर एक विकेट लिया। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष जयनाथ सिंह, विवेक अग्रवाल, अंकित अग्रवाल ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी एके पांडेय ने अतिथियों के प्रति आभार जताया। इस मौके पर राघवेंद्र सिंह, युगांत उपाध्याय, कृति यादव, मुकेश यादव, मो इरफान, विष्णुलाल आदि मौजूद थे।