{"_id":"94410ead475231f88ecbb76f0aaf69e2","slug":"ssp-address-police-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिस्ट्रीशीटरों के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिस्ट्रीशीटरों के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो आजमगढ़।
Updated Fri, 03 Apr 2015 12:49 AM IST
विज्ञापन
पुलिस लाइन परिसर में गुरुवार की दोपहर एसपी आकाश कुलहरि ने जिले में कानून- व्यवस्था की समीक्षा की। इस दौरान हिस्ट्रीशीटरों की धरपकड़ के लिए सभी थानाध्यक्षों से उनकी गतिविधियों को जुटाने का निर्देश दिया। सूची एकत्रित होने के बाद पुलिस से इनके विरुद्ध अभियान छेड़कर कार्रवाई करने का आदेश दिया।
बता दें कि बीते दिनों कई थानों में हुए जघन्य आपराधिक घटनाओं की वजह से पुलिस को दोचार होना पड़ा था। जांच पड़ताल के दौरान पता चला कि इन घटनाओं के पीछे क्षेत्र के हिस्ट्रीशीटरों और चिर्चित बदमाशों का हाथ है। यह लोग आमजन को भड़काकर न केवल कानून व्यवस्था को क्षतिग्रस्त कर रहे हैं, बल्कि आम लोगों में भी रंजिशें उत्पन्न कर रहे हैं।
इन तमाम बातों को ध्यान में रखते हुए गुरुवार को एसपी ने ऐसे लोगों की सूची तैयार कर इनके विरुद्ध कार्रवाई करने का आदेश दिया। इस दौरान पुलिस आंतरिक सुरक्षा पर भी विशेष ध्यान देगी। इसके अलावा किसी भी भयावह स्थिति से निपटने के लिए दंगा नियंज्ञण रिर्हसल करवाने का भी आदेश दिया।
विज्ञापन
बढ़ते आपराधिक घटनाओं पर नियंत्रण लगाने के लिए पुलिस जिले के संभ्रांत लोगों की भी मदद लेने के लिए उनकी सूची तैयार करवा रही है। इस अवसर पर एएसपी नगर विनोद कुमार, एएसपी ग्रामीण मोहम्मद इमरान, सहित जिले के सभी क्षेत्राधिकारी, कोतवाल और थानाध्यक्ष मौजूद थे।