{"_id":"64f0d563a56c00c7b8051408","slug":"sps-cycle-will-be-punctured-keshav-azamgarh-news-c-20-vns1017-345494-2023-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा की साइकिल पंक्चर होगी : केशव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा की साइकिल पंक्चर होगी : केशव
विज्ञापन
प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि इस बार समाजवादी पार्टी की साइकिल पंक्चर ही नहीं, बल्कि जमानत जब्त होगी। उपमुख्यमंत्री जिले में दो दिवसीय दौरे पर आए है।
मीडियाकर्मियों से बातचीत में डिप्टी सीएम ने कहा कि इस बार घोसी विधानसभा सीट पर कमल खिलेगा। इंडिया गठबंधन के सवाल पर कहा कि मैदान बस थोड़ी दूर है। पांच सितंबर को मतदान और आठ को मतगणना है। कहा, आजमगढ़ सहित प्रदेश के 80 सीटों पर कमल खिलेगा। मुंबई में इंडिया की बैठक पर कहा कि यह गठबंधन भ्रष्टाचार मुक्त भारत बनाने की बाधा है। जनता इस बाधा को सदा के लिए विदा करने को तैयार है। भ्रष्टाचार, परिवारवाद व तुष्टिकरण से मुक्त राजनीति होगी तो प्रदेश व देश का विकास होगा।
उन्होंने कहा कि गठबंधन में शामिल दलों का कोई एजेंडा नहीं है। गरीब, मजदूर, किसान गांव व शहर के विकास के लिए उनके पास कोई एजेंडा नहीं है। भाजपा सत्ता में रहे या विपक्ष में, हर समय जनता के बीच रहकर काम करती है।