फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Special communicable disease control campaign will start in the district from today

जिले में आज से शुरू हो जाएगा विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान

Sat, 01 Oct 2022 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 01 Oct 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Special communicable disease control campaign will start in the district from today
आजमगढ़। जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार की देर शाम कलेक्ट्रेट सभागार में संचारी नियंत्रण अभियान दस्तक अभियान को लेकर चर्चा की गई। एक से 31 अक्तूबर तक संचारी रोेग नियंत्रण और सात से 21 अक्तूबर तक दस्तक अभियान चलाया जाना है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि संबंधित विभागों के अधिकारी अपनी जिम्मेदारी पूरी ईमानदारी से निभाएं। अभियान के दौरान स्वच्छता, सफाई पर जोर दिया जाए। लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जाये। अभियान के दौरान आंगनबाड़ी कार्यकत्री एवं आशाओं को घर-घर जाकर लोगों को जागरूक करने के लिए कहा जाए।
विज्ञापन

कहा कि दस्तक अभियान के दौरान आशाएं अपने किये गये कार्यों की सूचना प्रतिदिन एएनएम को उपलब्ध कराएंगी। सभी संबंधित विभाग अपने-अपने यहां कंट्रोल रूम की स्थापना करें। इस अभियान के दौरान किये गये कार्यों की समीक्षा भी की जाएगी। उन्होंने कहा कि जिलास्तर से आयोजित कंट्रोल रूम से सभी सम्बन्धित विभाग को जानकारी व मानीटरिंग की जाये।
विज्ञापन
विज्ञापन

शूकरों को बाड़ों में रखें: जिलाधिकारी ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को निर्देश दिया कि शूकर पालकों से संपर्क कर अपने जानवरों को आबादी से दूर रखने के लिए कहा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed