फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Special classes will be run for weak students

Azamgarh News: कमजोर विद्यार्थियों के लिए चलेंगी विशेष कक्षाएं

Thu, 23 May 2024 01:17 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 23 May 2024 01:17 AM IST
विज्ञापन
Special classes will be run for weak students
आजमगढ़। माध्यमिक विद्यालयों में कमजोर विद्यार्थियों की पहचान की जाएगी। इन विद्यार्थियों के लिए अलग पाठ्यक्रम तैयार कर शिक्षक विशेष कक्षाएं संचालित करेंगे। माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा कमजोर विद्यार्थियों के शिक्षण कार्यों की हर महीने मॉनिटरिंग होगी। शिक्षक इन विद्यार्थियों के शिक्षण कार्यों की रिपोर्ट तैयार करेंगे, ताकि इन बच्चों में हो रहे सुधार का पता चल सके।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा विभाग लगातार शैक्षिक स्तर को सुधारने का प्रयास कर रहा है। पढ़ाई में कमजोर बच्चे भी मेधावी बच्चों के समकक्ष हों, इसके लिए अब अतिरिक्त कक्षाओं की व्यवस्था के निर्देश दिए गए हैं। ऐसे बच्चों की सूची तैयार कर अतिरिक्त कक्षाओं की व्यवस्था की जाएगी। विद्यालयों में कमजोर विद्यार्थियों की पहचान करते हुए उनके लिए अलग पाठ्यक्रम तैयार कराया जाएगा। इन बच्चों के लिए शिक्षक विशेष कक्षाएं संचालित करेंगे। कमजोर विद्यार्थियों के शिक्षण कार्यों की हर माह मॉनिटरिंग भी की जाएगी। डीआईओएस मनोज कुमार मिश्रा ने बताया कि अतिरिक्त कक्षाओं के संचालन के लिए सभी कॉलेजों को निर्देश जारी किए गए हैं। उन्होंने बताया कि अतिरिक्त कक्षाओं के संचालन से कमजोर बच्चों के शैक्षिक स्तर में सुधार होगा।
विज्ञापन

जुलाई से होगा कमजोर विद्यार्थियों का चयन : जुलाई माह से कमजोर बच्चों का चयन किया जाएगा। इन बच्चों के लिए विशेष पाठ्यक्रम तैयार किया जाएगा। जिनकी अलग कक्षाएं ली जाएंगी। साथ ही इन विद्यार्थियों को बेहतर बनाने के लिए विद्यालय प्रधानाचार्य द्वारा विशेष संबोधन दिया जाएगा। इससे बच्चों का आत्मविश्वास बढ़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article